
सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन सलमान (MBS) ने अपनी पाकिस्तान यात्रा स्थगित कर दी है। नवंबर में ये यात्रा होने वाली थी। पाकिस्तानी अखबार द एक्सप्रेस ट्रिब्यून के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सऊदी क्राउन प्रिंस की एशिया यात्रा में देरी हुई है, इसलिए उनकी पाकिस्तान यात्रा भी स्थगित कर दी गई है। क्राउन प्रिंस अब सीधे जी-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए इंडोनेशिया के बाली जाएंगे। पाकिस्ता के साथ ही क्राउन प्रिंस की भारत यात्रा भी रद्द कर दी गई है।
पाकिस्तान में सऊदी के राजनयिक सूत्रों ने भी यात्रा कैंसिल होने की पुष्टि की है। हालांकि, पाकिस्तानी सरकार ने अभी इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं की है। मोहम्मद बिन सलमान की यात्रा स्थगित होने से पाकिस्तान को बड़ा झटका लगा है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस यात्रा के दौरान MBS पाकिस्तान में 12 अरब डॉलर का निवेश करने वाले थे। पाकिस्तान को यह भी उम्मीद थी कि वह एक वित्तीय पैकेज भी दे सकते हैं। लेकिन इस यात्रा के कैंसिल होने के पीछे का बड़ा कारण इमरान खान हो सकते हैं।
PM मोदी से G20 में होगी मुलाकात! – मोहम्मद बिन सलमान की यात्रा अक्टूबर से ही तय थी। प्लान के मुताबिक G20 समिट में शामिल होने से कुछ घंटों पहले 14 नवंबर को MBS पाकिस्तान में जाते। इसके बाद वह भारत आते और यहां से पीएम मोदी और MBS दोनों G-20 में शामिल होने के लिए बाली जाते। लेकिन अंत समय में यह ट्रिप कैंसिल कर दी गई। असल में इनसाइड स्टोरी ये है कि इमरान ने अपने मार्च के जरिए पूरे पाकिस्तान को हिला रखा है। बची हुई कसर इमरान के ऊपर हुए हमले ने पूरी कर दी। ऐसी स्थिति में MBS का पाकिस्तान दौरा रद्द होना लगभग तय ही था। अगर MBS ये कारण बता कर पाकिस्तान न जाते और भारत आ जाते तो शहबाज शरीफ नाराज हो जाते। इसलिए वह दोनों देश नहीं आ रहे। इसका सबसे बड़ा कारण यह भी है कि पीएम मोदी से उनकी G20 में मुलाकात हो ही जाएगी।
पाकिस्तान को थी कर्ज की उम्मीद – पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार हाल ही में सऊदी अरब की यात्रा पर गए थे। इस दौरान उन्होंने अतिरिक्त 4.2 बिलियन डॉलर के वित्तीय बेलआउट पैकेज की मांग की थी। इशाक ने शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि सऊदी अरब ने उनके अनुरोध पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है। पाकिस्तान MBS की विजिट से ज्याद कर्ज की उम्मीद में बैठा था।
Home / News / पाकिस्तान में मोहम्मद बिन सलमान का दौरा टला, मदद की आस मिट्टी में मिल गई, इमरान खान तो नहीं हैं असली वजह?
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website