
क्या आप यह कल्पना कर सकते हैं कि मौत के बाद कोई जिंदा हो जाए। लेकिन चीन के उत्तरी हिस्से में में ऐसा वाकया असल में हुआ है। जब यहां एक महिला अपनी मौत के 3 दिन बाद फिर से जिंदा हो गई।
यह घटना शांक्सी प्रांत के जिंगबियान काउंटी की है। एक व्यक्ति पर आरोप लगा है कि उसने अपनी मां को कथित तौर पर एक खाली पड़ी कब्र में दफना दिया। हालांकि बाद में महिला बुरी तरह से डरी-सहमी स्थिति में लेकिन जिंदा मिली। व्यक्ति की पत्नी ने पुलिस को बताया कि वह अपनी मां को एक पहिए वाली ठेलागाड़ी में बिठाकर दो मई को ले गया। इसके तीन दिन बाद भी महिला जब वापस नहीं आई तो पुलिस को इसके बारे में सूचना मिली और व्यक्ति को हिरासत में ले लिया गया।
बचाने वाले लोगों ने बताया कि महिला को कब्र से निकाले जाने के बाद भी वह मदद के लिए गुहार लगाती रही। व्यक्ति की पहचान 58 वर्षीय उप नाम मा के रूप में और महिला की पहचान 79 वर्षीय उपनाम वांग के रूप में हुई है। खबरों के अनुसार महिला आंशिक रूप से पक्षाघात की शिकार थी और बेटा सेवा करके तंग आ गया था, जिसके बाद उसने यह कदम उठाया। मामले की जांच की जा रही है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website