
भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की नताशा स्टनोविच सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है और अपनी और अपने बेटे की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में हार्दिक और नताशा का बेटा अगस्त्य पांड्या 2 महीने का हो गया है। ऐसे में नताशा ने अगस्त्य की कुछ फोटोज शेयर की हैं। इन तस्वीरों को लोग खूब प्यार कर रहे हैं और इस पर केएल राहुल ने भी कमेंट किया है।
नताशा ने इंस्टाग्राम पर अगस्त्य के साथ फोटोज शेयर करते हुए लिखा, 2 महीने, अगस्त्य। इसी के साथ ही कैप्शन में नताशा ने लव इमोजी भी शेयर की। अगस्त्य के साथ शेयर की गई तस्वीरों को 3 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। वहीं इस पर सैकड़ों लोगों ने कमेंट्स भी किए।
इन कमेंट्स में क्रिकेटर केएल राहुल का भी कमेंट थी। अगस्त्य और नताशा की फोटोज को देखकर केएल राहुल खुद को नहीं पाए और कमेंट्स में लव इमोजी शेयर की है। केएल राहुल के इस कमेंट को एक 7 सौ से ज्यादा लोगों ने लाइक किया और कुछ लोगों ने कमेंट्स भी किए।
गौर हो कि इन दिनों हार्दिक पांड्या यूनाइटेड अरब अमीरात में हैं और आईपीएल खेल रहे हैं। हालांकि अभी तक मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। वहीं जहां तक उनकी टीम मुंबई इंडियंस की बात है तो वह 3 मैचों में एक जीत और 2 हार के साथ प्वाइंट टेबल में 5वे स्थान पर है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website