Sunday , December 21 2025 6:43 PM
Home / News / भारत के खिलाफ 2 दुश्मनों की नई तैयारी… पाकिस्तानी नौसेना में अगले साल शामिल होगी चीनी पनडुब्बी, अरब सागर में कितना बड़ा खतरा?

भारत के खिलाफ 2 दुश्मनों की नई तैयारी… पाकिस्तानी नौसेना में अगले साल शामिल होगी चीनी पनडुब्बी, अरब सागर में कितना बड़ा खतरा?


पाकिस्तान अब अपने करीब 80 प्रतिशत से ज्यादा हथियार चीन से खरीद रहा है। पाकिस्तान ने चीन से J-10C लड़ाकू विमान खरीदा है, जिसका इस्तेमाल उसने भारत के खिलाफ किया था। इसके अलावा चीन ने मई महीने में भारत के खिलाफ संघर्ष शुरू होने से पहले पाकिस्तान को PL-15 मिसाइलें भी दी थीं।
पाकिस्तान की नौसेना अगले साल चीन से खरीदी गई पनडुब्बी को अपने बेड़े में शामिल कर सकती है। पाकिस्तानी नौसेना को उम्मीद है कि उसकी पहली चीनी डिजाइन वाली पनडुब्बी अगले साल सक्रिय सेवा में आ जाएगी। समाचार एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान के शीर्ष एडमिरल ने चीनी सरकारी मीडिया को ऐसा बताया है। पाकिस्तानी नौसेना में पनडुब्बी के शामिल होने से अरने क्षेत्रीय प्रतिद्वंद्वी भारत का मुकाबला करने और मध्य पूर्व की ओर अपनी शक्ति प्रदर्शित करने की चीन की क्षमता में और इजाफा होगा।
पाकिस्तान नौसेना के एडमिरल नवीद अशरफ ने रविवार को ग्लोबल टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में बताया है कि चीन, साल 2028 तक पाकिस्तान को आठ हैंगर-क्लास की पनडुब्बियां सौंप देगा, जिसके लिए काम चल रहा है। उन्होंने आगे कहा कि ये पनडुब्बियां उत्तरी अरब सागर और हिंद महासागर में गश्त करने की पाकिस्तान की क्षमता को बढ़ाएंगी।