
न्यूयॉर्क: पार्किंग विवाद को लेकर नाराज एक व्यक्ति ने पहले तो दो व्यक्तियों को छुरा मारा और फिर अपनी कार लोगों के एक समूह पर चढ़ा कर उन्हें कुचल दिया।
न्यूयॉर्क सिटी में हुई इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। एक घायल की हालत गंभीर है। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना क्वीन्स में एक हुक्का लाउंज के बाहर स्थानीय समयानुसार सुबह करीब साढ़े चार बजे हुई। उन्होंने बताया कि एक कार का चालक बाहर निकला और दो व्यक्तियों को उसने सीने में छुरा मार दिया।
पुलिस के अनुसार, फिर चालक कार में बैठा और तेजी से गाड़ी चलाते हुए उसने पैदल जा रहे कुछ लोगों को कुचल दिया। घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। इनमें से एक की हालत गंभीर है। अन्य घायलों तथा उन दोनों व्यक्तियों की हालत स्थिर बताई जाती है जिन्हें छुरा मारा गया था।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website