
सोशल मीडिया पर इन दिनों न्यूजीलैंड की एक महिला राजनेता का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, यह वीडियो 170 साल मं न्यूजीलैंड की सबसे कम उम्र की सांसद हाना- राविती माईपी-क्लार्क का है। वायरल वीडियो दिसंबर 2023 का है। अपने जोरदार भाषण में, 21 वर्षीय सांसद अपने मतदाताओं से एक वादा करते हुए दिख रही हैं, जिसमें वह कह रही है कि मैं आपके लिए मर भी सकती हूं लेकिन मैं आपके लिए ही जिंदा रहना चाहती हूं।
न्यूज़ीलैंड हेराल्ड के अनुसार, 21 वर्षीय क्लार्क1853 के बाद से सबसे कम उम्र की सांसद हैं। वह पिछले साल अक्टूबर में देश के सबसे वरिष्ठ और सम्मानित सांसदों में से एक, नानाया महुता को हराने के बाद न्यूजीलैंड की संसद के लिए चुनी गईं। माईपी-क्लार्क न्यूजीलैंड के अधिकारों के लिए लड़ रही हैं। क्लार्क ने अपने जबरदस्त स्पीच में कहा, ‘संसद में आने से पहले मुझे कुछ सलाह दी गई थी कि मैं किसी भी बात को व्यक्तिगत रूप से न लूं… ठीक है, मैं इस सदन में कही गई हर बात को व्यक्तिगत रूप से लेने के अलावा कुछ नहीं कर सकती।
कौन हैं हाना? – हाना न्यूजीलैंड के मूल निवासियों में शामिल माओरी जाति से हैं। हाना न्यूजीलैंड के एओटेरोवा से चुनी गई हैं. हाना बीते साल अक्टूबर में ही सांसद बनी थीं। उन्होंने एक अन्य महिला नेता नानाइया महूता को हराकर चुनाव जीता था। नानाइया इस सीट पर 2008 जीतते आ रहे थे। नानाइया साल 1996 से सांसद थीं। 1853 के बाद पहली बार हाना देश की सबसे युवा सांसद बनी हैं। हाना न्यूजीलैंड के मूल निवासियों के अधिकारों के लिए लड़ती रही हैं। लड़ रही हैं। हाना के पिता तैतिमू मैपी माओरी समुदाय से ताल्लुक रखते हैं और वह नगा तमातोआ ग्रुप से जुड़े हैं।
क्या बोल रही थीं हाना? – हाना का जो भाषण सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, वो दिसंबर 2023 में दिया गया। हाना अपने भाषण में अपने वोटर्स को संबोधित कर रही हैं। वो कह रही हैं कि मैं आपके लिए अपनी जान भी दे दूंगी। लेकिन मैं आपके लिए जिंदा भी रहूंगी। संसद में आने से पहले मुझे यह सलाह दी गई कि मैं किसी बात को व्यक्तिगत रूप से न लूं। लेकिन, मैं इस सदन में कही गई हर बात को व्यक्तिगत रूप से लेने के अलावा कुछ नहीं कर सकती।
विरासत में मिली है राजनीति – हाना के पिता तैतिमू मैपी माओरी समुदाय से हैं, वह नगा तमातोआ ग्रुप से जुड़े हैं। हाना अपने कस्बे हंटले में माओरी समुदाय के बच्चों के लिए गार्डेन चलाती हैं। वह खुद को राजनेता न मानकर माओरी भाषा की रक्षक मानती हैं। हाना को राजनीति विरासत में मिली है। उनके पूर्वज विरेमू काटेने साल 1872 में पहले माओरी मंत्री बने थे। हाना की आंटी हाना ते हेमारा ने भी साल 1972 में माओरी में संसद में भाषण दिया था, तब वो भी चर्चा का विषय बनी थीं।
New Zealand natives' speech in parliament pic.twitter.com/OkmYNm58Ke
— Enez Özen | Enezator (@Enezator) January 4, 2024
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website