Thursday , January 15 2026 11:06 AM
Home / News / अलास्का में यूक्रेन युद्ध पर नहीं बनी बात… ट्रंप और पुतिन के बीच 3 घंटे बाद बेनतीजा रही बैठक, भारत की बढ़ सकती है मुश्किल

अलास्का में यूक्रेन युद्ध पर नहीं बनी बात… ट्रंप और पुतिन के बीच 3 घंटे बाद बेनतीजा रही बैठक, भारत की बढ़ सकती है मुश्किल


अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट में दोनों नेताओं के बीच बैठक में तनाव की जानकारी सामने आई है। फॉक्स न्यूज की वॉइट हाउस संवाददाता ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि कमरे में माहौल अच्छा नहीं था। ऐसा नहीं लग रह था कि चीजें ठीक जा रही हैं।
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन के बीच यूक्रेन में युद्ध खत्म करने के लिए शुक्रवार को आयोजित शिखर सम्मेलन खत्म हो गया है। राष्ट्रपति ट्रंप ने इस बातचीत को बेहद प्रोडक्टिव बताया, हालांकि दोनों पक्ष किसी समझौते तक पहुंचने में नाकाम रहे। संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पहले बोलने वाले पुतिन ने वार्ता को आपसी सम्मान का रचनात्मक माहौल बताया और यह भी कहा कि अगर ट्रंप राष्ट्रपति होते तो यह युद्ध शुरू ही नहीं होता। हालांकि, अभी भी यह स्पष्ट नहीं है कि अगला कदम क्या होगा, यह अभी भी साफ नहीं है।
इस बीच अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट में दोनों नेताओं के बीच बैठक में तनाव की जानकारी सामने आई है। फॉक्स न्यूज की वॉइट हाउस संवाददाता जैकी हेनेरिक ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि कमरे में माहौल अच्छा नहीं था। ऐसा नहीं लग रह था कि चीजें ठीक जा रही हैं। ऐसा लग रहा था कि पुतिन अंदर आए और जो उन्हें कहना था, वह कहने लगे। राष्ट्रपति के बगल में फोटो खिंचवाई और फिर चले गए।