Monday , February 16 2026 5:31 AM
Home / Lifestyle / भौहें भरने की कोई जरूरत नहीं! अब अदरक के रस से काली और घनी होंगी आइब्रो, आयुर्वेदिक डॉ. का असरदार देसी जुगाड़

भौहें भरने की कोई जरूरत नहीं! अब अदरक के रस से काली और घनी होंगी आइब्रो, आयुर्वेदिक डॉ. का असरदार देसी जुगाड़


आइब्रो यानी भौहें भरने के लिए अक्सर महिलाएं पेंसिल जैसे मेकअप प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। अगर आप इन चीजों से बचना चाहते हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए है। आइए आयुर्वेदिक डॉक्टर का बेहतरीन देसी जुगाड़ जान लेते हैं।
लड़कियां खूबसूरत दिखने के लिए बहुत कुछ करती हैं। महंगे से महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स और हर तरह के मेकअप का इस्तेमाल करती हैं। लड़कियों को तैयार होने में बहुत समय लगता है, ये अब तक आप सभी लोग जान गए होंगे। मगर क्या आपने कभी सोचा है, ऐसा क्यों होता है? दरअसल, मेकअप प्रोडक्ट्स को अच्छी तरह से लगाने में बहुत मेहनत लगती है। आप आंख बंद करके लेयरिंग नहीं कर सकते हैं। यही कारण है कि महिलाएं थोड़ा ज्यादा समय लगाती हैं।
अब कुछ लोगों के मन में आएगा कि मेकअप की जरूरत ही क्या है? तो मेकअप सिर्फ एक अच्छा दिखने का जरिया नहीं है। ये हम लड़कियों का कॉन्फिडेंस होता है। जब हम खुद अंदर से खुद को खूबसूरत महसूस करते हैं, तो हमारी पर्सनालिटी बिल्कुल बदल सी जाती है। हालांकि, मेकअप करना है या नहीं, ये पूरी तरह से इंसान की खुद की चॉइस होती है।
मेकअप में शामिल होते हैं कई स्टेप्स – अब जैसा हमने आपको बताया कि मेकअप में कई लेयर्स होती हैं, लेकिन हमें इन्हें कुछ इस तरह करना होता है कि लेयर को भी पता ना चले कि लेयरिंग की गई है। खैर, मेकअप के कई अलग स्टेप्स होते हैं। इनसे हम अपने चेहरे की कमियों और खामियों को सुधारने और छुपाने का काम करते हैं। जैसे कि डार्क सर्कल्स को बेस की मदद से छुपाना।
बता दें कि यहां हम खाली पड़ी भौहें छिपाने के बारे में ही बात कर रहे हैं। अब आप कहेंगे कि भौहें में आ रहे गैप को कैसे भरा जा सकता है? तो इसका 2 मिनट वाला जवाब आइब्रो पेंसिल है। हालांकि, सही और बराबर आइब्रो बनाना इतना आसान भी नहीं होता है। अगर आप इस स्थिति से बचना चाहते हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए है।
होम रेमेडी से होगा फायदा – जी हां, अगर आप भौहें बनाते-बनाते थक गए हैं, तो आपको कुछ नहीं करना है। बस अपनी आइब्रो पेंसिल को फेंक देना है। खैर, ये मजाक था। मगर सच्चाई ये है कि हम आपको यहां एक बेहतरीन होममेड हेयर ग्रोथ ऑयल बनाने का तरीका बताने वाले हैं। इस नुस्खे के बारे में जानकारी जयपुर के डॉक्टर मनोज दास ने अपने यूट्यूब चैनल पर वीडियो पोस्ट कर दी है। आइए अब जान लेते हैं कि इस तेल को आखिर बनाना कैसे है?
तेल में इस्तेमाल सामग्री – कैस्टर ऑयल
अदरक का रस
बादाम रोगन
(नोट: सामग्री की मात्रा जरूरत के हिसाब से तय करें)
नुस्खा बनाने की विधि – इस नुस्खे को बनाने के लिए आपको कुछ ज्यादा नहीं करना है। आपको सबसे पहले एक कटोरी लेनी है। अब इसमें कैस्टर ऑयल यानी अरंडी का तेल ले लें। इस तेल में बादाम रोगन मिलाएं। अब आखिर में आपको एक अदरक को छीलकर कद्दूकस कर लेना है। अब इस अदरक को दबा-दबाकर रस निकाल लें। इन तीनों चीजों को अच्छी तरह से मिलाएं और आपका घरेलू नुस्खा तैयार है।
कैसे करें इस्तेमाल? अब आपने नुस्खा बना लिया है, तो बहुत जरूरी हो जाता है कि इसके इस्तेमाल का तरीका भी सीख लें। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो ये तरीका मनचाहे रिजल्ट्स नहीं दे पायेगा। तो आपको रोजाना रात में सोने से पहले मुंह धोने के बाद कॉटन की मदद से इस तेल को अपनी भौहों पर लगाना है। इस तेल को सुबह तक लगे रहने देना है। इसे रोजाना लगाने से बहुत जल्द आपकी भौहें घनी और मोटी दिखने लगेंगी।