
अभिनेत्री नोरा फतेही को उनके दमदार परफॉर्मेंस की वजह से खूब जाना जाता है। फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ में ‘दिलबर’ गाने से नोरा फतेही ने न केवल जबरदस्त पहचान बनाई, बल्कि लोगों का भी खूब दिल जीता।
लेकिन नोरा का यह सफर इतना भी आसान नहीं रहा, और तो और नोरा फतेही को बॉलीवुड में अपने डेब्यू के दौरान कई परेशानियों का सामना करना पड़ा। यहां तक कि भारत आने के बाद नोरा फतेही को 20 लाख का नुकसान भी हुआ था। इस बात का खुलासा खुद नोरा फतेही ने एक चैट शो के दौरान दिया।
चैट शो में किया खुलासा
इस चैट शो में नोरा फतेही ने बताया कि भारत आने के बाद उन्हें कई परेशानियों और कठिनाइयों से गुजरना पड़ा था। बातचीत के दौरान उन्होंने कहा, ‘भारत में विदेशियों का जीवन काफी कठिन होता है। हम कई चीजों से गुजरते हैं, जिनके बारे में लोग जानते भी नहीं हैं। इतना ही नहीं, वह हमारे पैसे भी ले लेते हैं। ऐसा मेरे साथ भी हुआ था, मुझे याद है अपनी पहली एजेंसी, जो मुझे कनाडा से यहां मिली थी। वह अपने व्यवहार के मामले में काफी आक्रामक थे और मुझे ऐसा महसूस भी होता था कि मुझे सही तरीके से गाइड नहीं किया जा रहा है। ऐसे में मैंने उस एजेंसी को छोड़ना चाहा, लेकिन उन्होंने मुझे मेरे पैसे देने से मना कर दिया। उस समय मैंने अपने 20 लाख खो दिए, यह पैसे मैंने एडवर्टिजमें कैंपेन से कमाए थे।’
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website