
उत्तर कोरिया के सनकी तानाशाह किम जोंग उन ने वेश्यावृत्ति के खिलाफ अपनी जंग को और तेज करते हुए सेक्स कांड में शामिल अपने 6 लोगों को मौत के घाट उतरवा दिया है। सेक्स रैकिट के खुलासे के बाद जिन लोगों को मारा गया है, उनमें चार उनकी पार्टी के पदाधिकारी थे। बताया जा रहा है कि 20 जुलाई को इन सभी लोगों को राजधानी प्योंगयांग में सरेआम गोली मार दी गई।
अमेरिका समर्थित रेडियो फ्री एशिया की खबर के मुताबिक वेश्यावृत्ति में शामिल सभी लड़कियां शहर के कॉलेजों में पढ़ाई करती हैं। एक सूत्र ने बताया कि इन लोगों को मारने का आदेश खुद किम जोंग उन ने दिया था। उत्तर कोरिया के एक अधिकारी ने कहा, ‘जब इन लोगों को गोली मारी जा रही थी, तब वह मौजूद थे। किम की पार्टी के 4 सदस्यों समेत 6 लोगों को संगठित वेश्यावृत्ति को चलाने के आरोप में गोली मारी गई है।
स्टूडेंट्स को 500 डॉलर प्रतिमाह की दर से साइड जॉब का लालच
अधिकारी ने कहा कि ये आरोप लंबे समय से वेश्यावृत्ति में लिप्त थे। इस पूरे रैकिट में सत्तारूढ़ वर्कर्स पार्टी का नाम आता देख किम जोंग उन ने यह सख्त ऐक्शन लिया है। बताया जा रहा है कि इस पूरे मामले में प्योंगयांग के कई अधिकारी और नीति निर्माता शामिल थे। बताया जा रहा है कि वेश्यावृत्ति में लिप्त कॉलेज स्टूडेंट्स को 500 डॉलर प्रतिमाह की दर से साइड जॉब का लालच दिया गया था।
इस धंधे में फंसी ज्यादातर लड़कियों की उम्र 20 साल के आसपास है। इस पूरे रैकिट के बारे में छात्रों ने ही पुलिस को सूचना दी थी। उन्होंने बताया कि लड़कियों को पहले पैसा दिया गया और बाद में जबरन सेक्स के धंधे में झोक दिया गया। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ जांच की और फिर उनको अरेस्ट कर लिया।
2018 में पहली बार चर्चा में आईं
2018 में पहली बार चर्चा में आईं
किम यो-जोंग पहली बार 2018 में चर्चा में आईं जब उन्होंने दक्षिण कोरिया का दौरा किया। वे किम वंश की पहली ऐसी सदस्य थीं जिन्होंने पहली बार दक्षिण कोरिया की धरती पर कदम रखा था। यहां वे शीतकालीन ओलंपिक में अपनी टीम के साथ आई थीं। इसी साल उन्हें कई बार किम जोंग उन के साथ मिलकर रणनीति बनाते हुए भी देखा गया।
क्रूर हैं किम यो जोंग?
अंग्रेजी अखबर मिरर के मुताबिक एक्सपर्ट्स इस बात की चेतावनी देते हैं कि किम यो जोंग बेहद क्रूर हैं। माना जाता है कि यो जोंग इस बात का फैसला करती थीं कि जोंग उन तक कौन से मुद्दे ले जाए जाने के लिए अहम हैं। कहा जाता है कि यो जोंग पार्टी के लोगों को उन्हें सम्मान और डर से पेश आने के लिए कहती थीं। नॉर्थ कोरिया की मीडिया हमेशा उनका जिक्र करती है क्योंकि वाइस डायरेक्टर का पद भले ही न मिला हो, हैसियत वही है।
कई साल से सत्ता परिवर्तन की तैयारी
ऑर्गनाइजेशन ऐंड गाइडेंस डिपार्टमेंट में किम यो जांग के बढ़ते कद ने उन्हें वर्कर्स पार्टी के ब्यूरोक्रैट्स की नजरों में नॉर्थ कोरिया का नंबर 2 बना दिया। OGD में उन्हें अहमियत मिलना इस बात का भी सबूत है कि कई साल से उन्हें इसके लिए तैयार किया जा रहा था कि जोंग उन को कुछ होता है तो यो जोंग उनकी जगह लेने के लिए ढल चुकी हैं।
हमेशा भाई के पीछे रहीं
एक्सपर्ट्स के मुताबिक किम यो जोंग ने हमेशा अपने भाई के पीछे रहते हुए अपनी खुद की जगह बनाई है। उन्होंने कभी आगे आकर किसी तरह की प्रतियोगिता को पैदा करने की कोशिश नहीं की। जोंग उन ने भी बहन के कद को समय-समय पर बढ़ाया। शायद यही वजह रही कि किम अहम राजनीतिक और डिप्लोमैटिक मुद्दों पर अपनी राय रखती रहीं।
बेबाक बयान, ताकत का नमूना
उत्तर कोरिया के लाइव फायर मिलिट्री अभ्यास का दक्षिण कोरिया ने विरोध किया तो किम यो जोंग ने कहा था कि ‘डरे हुए कुत्ते भौंक रहे हैं।’ इससे पहले मार्च महीने में किम यो जोंग ने सार्वजनिक रूप से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पत्र भेजने के लिए प्रशंसा की थी। उन्होंने आशा जताई थी कि उत्तर कोरिया और अमेरिका के बीच संबंध बेहतर होंगे।
भाई के पास सीधी पहुंच
उत्तर कोरियाई मामलों के जानकार लिओनिड पेट्रोव कहते हैं, ‘किम यो जोंग की अपने भाई तक सीधी पहुंच है। यही नहीं उत्तर कोरियाई शासक पर उनकी बहन का गहरा प्रभाव है। किम यो जोंग को अपने भाई के बारे में सब पता है। किम यो जोंग अपने भाई की सबसे वफादार हैं और विदेशियों और दक्षिण कोरिया से डील करती हैं। किम यो जोंग अपने भाई की सकारात्मक छवि दुनिया में बनाने का काम करती हैं।’
अधिकारियों ने बताया कि दोषियों को गोली मार देने का आदेश सीधे किम जोंग उन की ओर से आया था। उत्तर कोरिया में वेश्यावृत्ति की सजा 1 से 5 साल कठोर परिश्रम है लेकिन कठोर सजा की नजीर पेश करने के लिए किम जोंग उन ने इन लोगों को गोली मारने का आदेश दिया। मौत की अफवाहों के बाद ‘जिंदा’ होकर सामने आए किम ने इन दिनों वेश्यावृत्ति के खिलाफ जंग छेड़ रखी है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website