Thursday , March 12 2026 5:06 AM
Home / Entertainment / अब 2 नहीं 3 कॉन्‍सर्ट, दिलजीत दोसांझ देंगे सरप्राइज! जानिए तारीख, जगह और टिकट की कीमत

अब 2 नहीं 3 कॉन्‍सर्ट, दिलजीत दोसांझ देंगे सरप्राइज! जानिए तारीख, जगह और टिकट की कीमत


ग्लोबल पॉप क्वीन शकीरा के इंडिया टूर को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट अब दोगुनी से तीन गुनी हो गई है। जी हां, अगले महीने इंडिया आ रही शकीरा जहां पहले मुंबई और दिल्‍ली में 1-1 लाइव कॉन्‍सर्ट करने वाली थीं, वहीं अब उन्‍होंने भारतीय फैंस को सरप्राइज देते हुए मुंबई में दूसरे शो की भी घोषणा कर दी है। यानी अब देश में शकीरा के दो नहीं, बल्‍क‍ि 3 लाइव कॉन्सर्ट्स होंगे। अपनी दमदार वोकल्स, एनर्जेटिक कोरियोग्राफी और आइकॉनिक ग्लोबल हिट्स के लिए पहचानी जाने वाली शकीरा के इस तीसरे शो की घोषणा महंगे टिकटों के बावजूद भारी बिक्री के कारण लिया गया है। वैसे, एक और दिलचस्‍प खबर ये है कि पंजाबी सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ स्‍टेज पर शकीरा के साथ सरप्राइज अपीयरेंस दे सकते हैं। हालांकि इस कोलेबोरेशन की अभी ऑफिशियली पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन दो ग्लोबल परफॉर्मर्स का एकसाथ स्टेज पर आना, किसी सपने से कम नहीं होने वाला है!
शकीरा के इंडिया टूर में तीसरे शो का यह ऐलान तब सामने आया, जब सोशल मीडिया यूजर्स ने टिकट बुकिंग प्‍लेटफॉर्म ‘डिस्ट्रिक्ट ऐप’ पर एक और शो लिस्टेड देखा। हालांकि, अभी इसके लिए टिकटों की बिक्री शुरू नहीं हुई है। मुंबई में दूसरे शो के लिए टिकट बुकिंग कब शुरू होगी, इस बारे में कोई अपडेट नहीं है। शो ऑर्गनाइजर ने टिकटों की ‘बहुत ज़्यादा डिमांड’ को देखते हुए यह फैसला लिया है।
शकीरा का इंडिया टूर: कब और कहां होंगे लाइव शोज – शकीरा अपने इंडिया टूर में पहला शो 10 अप्रैल को मुंबई में करेंगी। जबकि इसके अगले ही दिन 11 अप्रैल को महालक्ष्मी रेसकोर्स में ही एक नया शो शेड्यूल किया गया है। इसके बाद वह 15 अप्रैल को दिल्ली में जवाहर लाल नेहरू स्‍टेडियम में भी परफॉर्म करेंगी। बहुत संभव है तीनों में से क‍िसी इवेंट में शकीरा के साथ स्‍टेज पर द‍िलजीत दोसांझ भी नजर आएंगे। शकीरा और द‍िलजीत काफी अच्‍छे दोस्‍त हैं।