Tuesday , February 10 2026 4:59 AM
Home / Sports / ओलंपिक स्पेशल – 110 मीटर हर्डल्स में ग्रांट होलोवे तोड़ेंगे वर्ल्ड रिकार्ड ?

ओलंपिक स्पेशल – 110 मीटर हर्डल्स में ग्रांट होलोवे तोड़ेंगे वर्ल्ड रिकार्ड ?

शुक्रवार से शुरू हो रहे 32 ओलंपिक खेलों का स्टेज सज चुका है और जापान की राजधानी टोक्यो का ओलंपिक स्टेडियम भी सभी एथलीटों का स्वागत करने के लिए तैयार है… ट्रेक एंड फील्ड के मुकाबलों के विश्लेषण की इस सीरीज में आज बात पुरुषों के 110 मीटर हर्डल्स रेस के दावेदारों की… इस बार अमेरिका के स्टार एथलीट ग्रांट होलोवे इस मुकाबले को जीतने के लिए प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं.. कारण है इस साल की बेहतरीन टाइमिंग होलोवे के नाम ही रही…  उन्होंने यूजिन के ट्रेक पर ओलंपिक ट्रायल के सेमीफाइनल के दौरान  12.81 का समय निकाला था…और वर्ल्ड रिकार्ड तोड़ने से महज 0.01 सैकंड ही दूर रहे थे.. 110 मीटर हर्डल्स का विश्व रिकार्ड अमेरिका की एरिज़ मैरिट के नाम है जो उन्होंने 2012 में 12.80 सैकंड का समय लेते हुए रचा था…

सेमीफाइनल में धुंआधार प्रदर्शन करने वाले होलोवे ने अमेरिकी टीम के लिए चुने जाने वाले ओलंपिक ट्रायल के फाइनल में 12.96 सैकंड का समय निकालते हुए टोक्यो का टिकट कटवाया था… इतना ही नहीं ओलंपिक में गोल्ड मैडल पर नजर रखने वाले 23 साल के होलोवे मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन भी हैं… 2019 में दोहा में हुई वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भी होलोवे ने 13.10 सैकंड का समय निकालते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया था …

रियो ओलंपिक 2016 के चैंपियन जमैका के ओमार मैक्लाऊड इस बार अपनी नैशनल टीम के लिए क्वालिफाइ नहीं कर पाए हैं… हालांकि इस साल 13.01 सैकंड के समय के साथ मौजूदा वर्ल्ड रैंकिंग में मैक्लाऊड दूसरे स्थान पर हैं… होलोवे को ओलंपिक में दो खिलाड़ियों से जबर्दस्त टक्कर मिलने वाली है… पहले  मेजबान  जापान के शुन्सुके इज़ुमिया जो 13.06 सैंकड का समय इस साल निकाल चुके हैं और दूसरे जमैका के रोनाल्ड लेवी जिन्होंने मैक्लाऊड की जगह ओलंपिक का टिकट कटवाया है और ओलंपिक ट्रायल में 13.08 का समय निकाला.. वहीं जमैका के ही राशिद ब्राडबैल भी 13.10 सैकंड के साथ चुनौती देने के लिए तैयार हैं…

तो आप लोग भी इस ट्रेक ईवेंट का नया वर्ल्ड रिकार्ड बनता हुए देखने के लिए तैयार हो जाईये.. पुरुषों के 110 मीटर हर्डल्स का फाइनल मुकाबला गुरूवार, 5 अगस्त को भारतीय समय के मुताबकि सुबह 8.30 बजे होगा… उस वक्त टोक्यो में दोपहर के 12 बजे का वक्त होगा… 23 जुलाई से शुरू हो रहे टोक्यो ओलंपिक गेम्स में एथलेटिक्स के मुकाबले शुक्रवार 30 जुलाई से शुरू होंगे और 8 अगस्त रविवार तक जारी रहेंगे…