Wednesday , March 4 2026 8:29 AM
Home / Sports / ओलंपिक स्पेशल- महिला 200 मी. रेस में होगी 6 एथलीटों की टक्कर

ओलंपिक स्पेशल- महिला 200 मी. रेस में होगी 6 एथलीटों की टक्कर

शुक्रवार से टोक्यो में शुरू होने जा रहे 32वें ओलंपिक खेलों में इस बार ट्रैक के मुकाबलों में पुराने रिकार्ड टूटने की उम्मीद लगाई जा रही है… कारण है एथलीटों की तैयारी और ओलंपिक ट्रायल्स के दौरान रचे गए नए कीर्तिमान.. ऐसा है एक मुकाबला होगा महिलाओं का 200 मीटर फर्राटा रेस का… इस बार 200 मीटर रेस में 22 सैकंड से कम समय में मंज़िल तक पहुंचने वाली टॉप 4 एथलीटों पर सभी की नज़रें रहेंगी… इसमें नंबर 1 पर हैं अमेरिका की गैब्रिएल थामस… हार्वर्ड विश्वविद्यालय से न्यूरोलॉजी में ग्रेजुएशन पास करने वाली गैबी थॉमस ने पिछले महीने ही यूएस ओलंपिक ट्रायल के दौरान 21.61 सैकंड का समय निकाला था… इसी वजह से थॉमस गोल्ड मैडल की प्रबल दावेदार मानी जा रही है…

इसके अलावा अमेरिका की जेना प्रांदिनी, जमैका की स्टार एथलीट शैली एन फ्रेज़र प्राइस और शेरिका जैक्सन भी इस रेस में पदक जीतने की दावेदार मानी जा रही… रियो 2016 की ओलंपिक चैंपियन जमैका की एलेन थॉमसन हेराह भी जबर्दस्त फार्म में दिखाई दे रही हैं… इन पांचों खिलाड़ियों के इस साल के बेस्ट प्रदर्शन पर नजर दौड़ाएं तो शैली प्राइस 21.79 सैकंड,  शैरिका जैक्सन 21.82 सैकंड और अमेरिका की जेना प्रांदिनी 21.89 सैकंड का समय निकाल चुकी हैं.. वहीं दो एथलीट ऐसी हैं जिनका रिकार्ड बेहतरीन रहा है लेकिन वो 22 सैकंड के आस-पास का ही समय निकाल चुकी हैं… डबल ओलंपिक चैंपियन एलेन थाम्पसन हेराह 22.02 के समय के साथ और इस बार की वर्ल्ड चैंपियन इंग्लैंड की दीना एशेर स्मिथ 22.06  सैकंड के साथ टक्कर देने को तैयार हैं… एशेर स्मिथ ने 2019 की वर्ल्ड चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था…

भारत की ओर से दुतीचंद 200 मीटर रेस में अपनी दावेदारी पेश करेंगी.. दुती को विश्व एथलेटिक्स में अच्छी रैंकिंग की वजह से ओलंपिक में जाने का अवसर मिला है…रियो ओलंपिक के 100 मीटर मुकाबले में भी दुती ने हिस्सा लिया था..

तो ट्रेक ईवेंट की बेहतरीन रेस देखने केलिए तैयार रहिए क्योंकि महिलाओं की 200 मीटर रेस का फाइनल मुकाबला मंगलवार, 3 अगस्त की रात 7.30 बजे (भारतीय समय) होगा… उस वक्त टोक्यो में पौन दस का वक्त होगा और ट्रेक पर दूधिया रौशनी के बीच उम्मीद यही है कि ये नया रिकार्ड देखने को मिले…  (लेख : विवेक)