Thursday , February 19 2026 7:27 AM
Home / Entertainment / Bollywood / अबराम के बर्थडे पर गौरी ने शेयर की तस्वीरें, नवाबाजादे पर खूब प्यार बरसाती हुई आईं नजर

अबराम के बर्थडे पर गौरी ने शेयर की तस्वीरें, नवाबाजादे पर खूब प्यार बरसाती हुई आईं नजर


बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान के छोटे नवाबाजादे अबराम खान आज 5 साल के हो गए हैं। अबराम बॉलीवुड के चहेते स्टार किड्स में से एक है। इतनी कम उम्र में भी उन्होंने फैंस को अपनी तस्वीरों से दीवाना बनाया हुआ है।
हाल ही में मम्मी गौरी ने अबराम के साथ उनके जन्मदिन पर तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें दोनों मां-बेटे ब्लैक कलर की टीशर्ट पहने हुए काफी स्टाइलिश अंदाज में नजर आ रहे हैं। उनकी तस्वीर सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही है और लोग इसे काफी पसंद भई कर रहे हैं। तस्वीर में गौरी अपने लाडले पर प्यार बरसाती हुईं नजर आ रही हैं। तस्वीर के साथ गौरी ने कैप्शन में लिखा है हैप्पी बर्थडे माई गॉर्जियस…।

बता दें कि इन दिनों शाहरुख खान मुंबई में नहीं है। दरअसल, वह अपनी नई फिल्म ‘जीरो‘ की शूटिंग के सिलसिले में देश से बाहर है। फिल्म की शूटिंग न्यूयॉर्क में हो रही है।