टोरंटो: बुधवार को टोरांटो पुलिस ने एक व्यक्ति को महिला पुलिस अधिकारी को गोली मारने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार मैकाकोवाना सड़क और एंगलिंटन एवैन्यू के पास सुबह 11 बजे उसकी गाड़ी को जांच के लिए रोका गया। इससे पहले उसे हिरासत में लिया जाता, वह महिला पुलिस अधिकारी को घायल कर भाग निकला।
पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार जब महिला पुलिस अधिकारी ने आरोपी व्यक्ति को रोका तो दोनों के बीच झड़प हो गई और वहां आस- पास कोई व्यक्ति न होने के कारण मौके का फायदा उठाते हुए आरोपी ड्राईवर ने महिला पुलिस अधिकारी का हथियार छीनकर गोली चला दी, जिससे महिला पुलिस अधिकारी मामूली रुप से घायल हो गईं। घायल महिला पुलिस अधिकारी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने आरोपी की गाड़ी को किस लिए रोका, इसके बारे में अभी तक पता नहीं चल पाया है।