
यह कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा कि लग्जरी ब्रांड्स के प्रोडक्ट इतने महंगे होते हैं कि उन्हें खरीद पाना हर किसी के बस की बात नहीं है। हालांकि, नो डाउट इन प्रोडक्ट्स की न केवल क्वालिटी एकदम बेस्ट होती है बल्कि यह फैशनेबल दिखने के साथ-साथ काफी स्टाइलिश भी होते हैं। Louis Vuitton-Balenciaga, Chanel की तरह एक फैशन ब्रांड गुच्ची भी है, जिनके प्रोडक्ट्स खरीदना हर यंगस्टर्स की ख्वाहिश होती है। हालांकि, यह ब्रांड सेलेब्स के बीच बहुत ज्यादा पॉपुलर है। बी-टाउन स्टार्स इसके डिजाइन के दीवाने हैं।
सितारे इस कंपनी के बैग्स-शूज, टाई और अन्य आइटम खरीदकर पब्लिक में फ्लॉन्ट करते रहते हैं। वैसे इन दिनों गुच्ची अपने प्रोडक्ट्स की वजह से नहीं बल्कि अपने ही अधिकारी को जॉब से निकालने की वजह से सुर्खियों में बनी हुई है। हालांकि, इस बड़ी कंट्रोवर्सी की वजह गुच्ची का ऐड कैंपेन है, जिसकी वजह से यहां काम करने वाले एक व्यक्ति को अपनी जॉब से टाटा कहना पड़ा।
पूरा मामला क्या है? – दरअसल, इस महीने की शुरुआत में हैरी स्टाइल्स द्वारा एक विज्ञापन लॉन्च किया गया, जिसकी वजह से यह लग्जरी ब्रांड एकदम लोगों की नजर में चढ़ गई। ऐसा इसलिए क्योंकि इस विज्ञापन में जाने-माने सिंगर को एक छोटे आकार के गद्दे के साथ पोज देते हुए दिखाया गया था, जिन्होंने टेडी बियर ग्राफिक टीज के साथ ओवरसाइज़्ड पैंट पहनी थी।
हालांकि, यह कैंपेन पहली बार नवंबर में पेश किया गया था। तभी से Gucci को लोगों की बुरी तरह की आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।
छोड़नी पड़ी नौकरी – कुछ लोगों ने इसकी तुलना विवादास्पद Balenciaga अभियान से की है। हालांकि, गुच्ची ने अभी तक इस विज्ञापन के बारे में पूरी तरह से चुप्पी साध रखी है।ऐसा इसलिए क्योंकि यह अभियान क्रिएटिव डायरेक्टर एलेसेंड्रो मिशेल के नेतृत्व में सफल हुआ, जो अब कंपनी छोड़ चुके हैं।
दरअसल, नवंबर में इस कंपनी ने घोषणा की थी कि फैशन डिजाइनर एलेसेंड्रो मिशेल जो साल 2015 से गुच्ची के क्रिएटिव डायरेक्टर के रूप में काम कर रहे हैं, वो अब स्थायी रूप से ब्रांड छोड़ देंगे। इस खबर के सामने आने के बाद पूरी फैशन इंडस्ट्री में इस बात का हल्ला हो गया कि कैसे एक ऐड कैंपेन की वजह से कंपनी के क्रिएटिव डायरेक्टर को अपनी नौकरी छोड़नी पड़ी।
ब्लैकफेस स्वेटर कंट्रोवर्सी – इससे पहले गुच्ची को ब्लैकफेस स्वेटर कंट्रोवर्सी लॉन्च करने के बाद भी खूब आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। यह स्वेटर बिल्कुल ब्लैकफेस इमेजरी के समान दिखता था, जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर लक्जरी ब्रांड कैंसिल ट्रेंड करने लगा।
इस घटना के बाद जनता का विश्वास फिर से हासिल करने के लिए गुच्ची ने चेंजमेकर्स कार्यक्रम लॉन्च किया था, जिसमें इकट्ठा होने वाला 5 मिलियन डॉलर फंड का उपयोग अफ्रीकी-अमेरिकी समुदाय और बड़े पैमाने पर रंग के समुदायों के साथ मजबूत संबंध बनाने के लिए किया जाना था।
Home / Lifestyle / एक विज्ञापन और चली गई Gucci कंपनी के क्रिएटिव डायरेक्टर की नौकरी, पहले भी मच चुका है ऐसा बवाल?
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website