Tuesday , February 10 2026 1:12 PM
Home / Sports / PAK v SA : मोहम्मद रिजवान ने टी20 में जड़ा शतक, ऐसा करने वाले बने मात्र दूसरे खिलाड़ी

PAK v SA : मोहम्मद रिजवान ने टी20 में जड़ा शतक, ऐसा करने वाले बने मात्र दूसरे खिलाड़ी


पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जा रहे टी20 सीरीज के पहले मैच में रिजवान ने शतक जड़ दिया। पहले बल्लेबाजी करने आई पाकिस्तान टीम की शुरूआत खराब रही और कप्तान बाबर आजम शून्य के स्कोर पर रन आउट हो गए। लेकिन रिजवान ने पाकिस्तान की पारी को संभाला और द.अफ्रीकी गेंदबाजों की धुलाई करनी शुरू कर दी। एक तरफ से पाकिस्तान टीम के विकेट गिरते रहे लेकिन रिजवान तेजी से पारी खेलते रहे और टी20 करियर का पहला शतक पूरा किया।
मोहम्मद रिजवान ने 64 गेंदों पर नाबाद 104 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने मैदान चारों ओर शॉट्स लगाए। रिजवान ने अपनी इस शतकीय पारी के दौरान 6 चौके और 7 छक्के लगाए। उनकी इस पारी के कारण ही पाकिस्तान की टीम द.अफ्रीकी टीम के खिलाफ 169 रन बनाने में कामयाब हो पाई। इस शतकीय पारी के दौरान रिजवान ने अपने नाम एक और रिकॉर्ड कर लिया है।
रिजवान इंटरनेशनल टी20 मैचों में शतक लगाने वाले मात्र दूसरे विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। रिजवान से पहले टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में शतक सिर्फ न्यूजीलैंड के पूर्व विकेटकीपर कप्तान ब्रैंडन मैक्कुलम ने लगाया था। ब्रैंडन मैक्कुलम बतौर विकेटकीपर शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी हैं लेकिन अब इस लिस्ट में रिजवान का नाम भी शामिल हो गया है।
मोहम्मद रिजवान की आखिरी 9 अंतर्राष्ट्रीय पारियां
89 बनाम न्यूजीलैंड, नेपियर (टी-20)
71-60 बनाम न्यूजीलैंड, माऊंड माउनगुई (टेस्ट)
61-10 बनाम न्यूजीलैंड, क्राइस्टचर्च (टेस्ट)
33 बनाम साऊथ अफ्रीका, कराची (टेस्ट)
18-115* बनाम साऊथ अफ्रीका, रावलपिंडी (टेस्ट)
104* बनाम पाकिस्तान, लाहौर (टी-20)