Wednesday , March 4 2026 6:50 AM
Home / Sports / PAK vs SA : ड्वेन प्रीटोरियस के नाम 5 विकेट, दक्षिण अफ्रीका के लिए बनाया विश्व रिकॉर्ड

PAK vs SA : ड्वेन प्रीटोरियस के नाम 5 विकेट, दक्षिण अफ्रीका के लिए बनाया विश्व रिकॉर्ड


दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज ड्वेन प्रीटोरियस ने पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए दूसरे टी-20 के दौरान अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए मात्र 17 रन देकर 5 विकेट चटका लिए। प्रीटोरियस अब दक्षिण अफ्रीका की ओर से टी-20 इंटरनैशनल मैचों में सबसे किफायती गेंदबाजी करने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं। प्रीटोरियस की घातक गेंदबाजी के कारण ही पाकिस्तान की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 144 रन ही बना पाई थी।
दक्षिण अफ्रीका गेंदबाजों का बेस्ट प्रदर्शन
17/5 ड्वेन प्रीटोरियस बनाम पाकिस्तान, फरवरी 2021
19/5 डी. वेस बनाम विंडीज, जनवरी 2015
19/5 आर. मैक्लेरेन बनाम विंडीज, मई 2010
23/5 डी. वेस बनाम विंडीज, जनवरी 2015
23/5 इमरान ताहिर बनाम जिमबाब्वे, अक्तूबर 2018
बता दें कि दक्षिण अफ्रीका की टीम लंबे समय बाद पाकिस्तान के दौरे पर आई थी। टी-20 सीरीज से पहले दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली गई थी जिसमें पाकिस्तान की टीम ने 2-0 से जीत हासिल की थी। टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले में पाकिस्तान भले ही हार की कगार पर था लेकिन समय में शानदार गेंदबाजी की बदौलत वह जीत हासिल करने में सफल रहा था।