
लंदन: पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस की एक फ्लाइट में महिला विमानकर्मी से गाली-गलौज और दुर्व्यवहार करने का मामला सामने आया है।
जानकारी मुताबिक, पाकिस्तानी मूल के 5 लोगों का एक समूह बुधवार को फ्लाइट संख्या PK-791 से इस्लामाबाद से बर्मिंघम जा रहा था। सफर के दौरान जब इस समूह के 2-3 लोगों ने शौचालय में जाकर धूम्रपान करना शुरू कर दिया तब फ्लाइट स्टुवर्ड ने उन लोगों के इस व्यवहार पर आपत्ति जताई तो उन लोगों ने उस महिला कर्मी से बदतमीजी और गाली गलौच करनी शुरू कर दी।
महिला कर्मी ने पायलट को इस घटना की जानकारी दी। पायलट ने बर्मिंघम में विमान की लैंडिंग के बाद पुलिस को इस घटना के बारे में जानकारी दी और इसके बाद पुलिसकर्मियों ने घटना से जुड़े लोगों से पूछताछ करनी शुरू की और इस समूह में से एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website