
अमेरिका के शिकागो में रह रहीं पाकिस्तानी मूल की महिला सानिया खान (29) को अपने तलाक के बारे में सोशल मीडिया पर खुलासा करना जानलेवा साबित हुआ। दरअसल, महिला अपने पति से हो रहे तलाक के बारे में सोशल मीडिया पर चर्चा कर रही थी। लोगों को बता रही थी कि उसका तलाक कैसे हो रहा है और क्यों हो रहा है? वहीं जब यह वायरल वीडियो उसके पति के पास पहुंचा तो वह देखते ही आगबबूला हो गया और उसके घर जाकर गोली मारकर उसकी हत्या कर दी।
पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तानी अमेरिकी सानिया खान शिकागो के चट्टानूगा में रह रही थीं। पुलिस रिपोर्ट में कहा गया है कि कानून प्रवर्तन एजेंटों ने घटनास्थल पर पहुंचने के बाद एक महिला की दर्द से कराहने की आवाज सुनी। उन्होंने जैसे ही दरवाजा खोला सानिया को जमीन पर गिरे पाया। सानिया के सिर में गोली लगी थी। हालांकि कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। जबकि आदमी को नॉर्थवेस्टर्न अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया और घटनास्थल से एक हथियार बरामद किया गया। सानिया खान के दोस्तों के मुताबिक, दोनों का मई में तलाक हुआ था। राहील अहमद जार्जिया में रहता था। वह निकाह बचाने की कोशिश कर रहा था।
सानिया ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि एक दक्षिण एशियाई महिला के रूप में तलाक के दौर से गुजरते हुए ऐसा लगता है कि आप जीवन में कभी-कभी असफल हो जाते हैं। जिस तरह से समुदाय आपको आंकता है और आपको भावनात्मक समर्थन के बजाय ताना देने की कोशिश करता है वह किसी भी स्तर से सही नहीं है। आपके घर के लोग ही साथ रहने का दबाव बनाने लगते हैं जहां कि आप नहीं जाना चाहते हो। ‘लोग क्या कहेंगे’ ये अलग-थलग है, इन सब तानों से गुजरना पड़ता है। इससे महिलाओं के लिए विवाह छोड़ना कठिन हो जाता है। जोकि नहीं होना चाहिए।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website