Tuesday , February 10 2026 4:42 AM
Home / Sports / पैट कमिंस बोले, टी20 वर्ल्ड कप स्थगित होता है तो आईपीएल का आयोजन करना सही रहेगा

पैट कमिंस बोले, टी20 वर्ल्ड कप स्थगित होता है तो आईपीएल का आयोजन करना सही रहेगा


कोविड-19 महामारी के कारण फिलहाल आईपीएल समेत तमाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट टूर्नमेंट और सीरीज को स्थगित किया गया है। ऐसे कयास हैं कि टी20 वर्ल्ड कप को भी स्थगित किया जा सकता है।
ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने बुधवार को कहा कि अगर कोविड-19 महामारी के कारण टी20 वर्ल्ड कप स्थगित होता है तो अक्टूबर में आईपीएल का आयोजन करना सही रहेगा। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि अगर ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप को स्थगित किया जाता है तो इस घातक वायरस के कारण स्थगित कर दिए गए आईपीएल को अक्टूबर-नवंबर में आयोजित किया जा सकता है।
कमिंस ने पत्रकारों से कहा, ‘अगर इससे जगह बनती है तो आईपीएल को उसमें फिट करना सबसे अच्छा रहेगा। दुनिया भर में लाखों लोग उस टूर्नमेंट को देखते हैं। क्रिकेट के लंबे समय तक नहीं खेले जाने के बाद संभावना है कि दर्शकों की संख्या और अधिक होगी।’
उन्होंने आगे कहा, ‘मैं इस टूर्नमेंट का आयोजन क्यों चाहता हूं, इसके कई कारण हैं लेकिन यह शानदार लीग है।’ कमिंस को कोलकाता नाइटराइडर्स ने 15.5 करोड़ रुपये की भारी-भरकम धनराशि में खरीदा है।
​लसिथ मलिंगा
श्रीलंकाई यॉर्कर किंग लसिथ मलिंगा का यहां जलवा है। उन्होंने 122 मैच खेलते हुए सबसे अधिक 170 विकेट झटके हैं। उनकी इकॉनमी 7.14 है, जबकि 7 मैचों में 4 या उससे अधिक विकेट झटके हैं।
​अमित मिश्रा
इस लिस्ट में ओवरऑल दूसरे और नंबर-1 इंडियन अमित हैं। उन्होंने 147 मैचों में 157 विकेट अपने नाम किए हैं। उनकी इकॉनमी 7.35 है तो 4 बार 4 या उससे अधिक विकेट लिए हैं।
​हरभजन सिंह
टर्बनेटर ने 160 मैच खेले हैं और 7.05 की इकॉनमी रखते हुए 150 विकेट झटके हैं। उनके नाम दो बार 4 या उससे अधिक विकेट हैं।
पीयूष चावला
पीयूष ने 157 मैचों में भज्जी के बराबर 150 विकेट झटके हैं। उनके नाम दो बार 4 या उससे अधिक विकेट हैं। उनकी इकॉनमी 7.82 है।
​ड्वेन ब्रावो
इस कैरेबियाई ऑलराउंडर ने 134 मैचों में 147 विकेट अपने नाम किए हैं। इस दौरान उन्होंने दो बार 4 विकेट लेने का कारनामा किया है।
​भुवनेश्वर कुमार
मेरठ के इस तेज गेंदबाज ने 117 आईपीएल मैच खेले हैं और 133 विकेट हासिल किए हैं। उन्होंने 3 बार 4 या उससे अधिक विकेट झटके हैं। उनकी इकॉनमी 7.24 है।
​आर. अश्विन
भारतीय ऑफ स्पिनर ने 139 मैचों में 125 विकेट अपने खाते में डाले हैं। उनकी इकॉनमी 6.79 रही है, जबकि उन्होंने एक बार 4 विकेट लिए हैं।
​सुनील नरेन
करिश्माई गेंदबाज सुनील ने 110 मैचों में 122 विकेट झटके हैं। उनकी इकॉनमी 6.67 रही है, जबकि 7 मैचों में 4 या उससे अधिक विकेट लिए हैं।
​उमेश यादव
विदर्भ ऐक्सप्रेस नाम से मशहूर इस बोलर के नाम 119 मैचों में 119 विकेट हैं। उन्होंने दो मैचों में 4 विकेट अपने नाम किए हैं।
रविंद्र जडेजा
जड्डू के नाम 170 मैचों में 108 विकेट हैं। उनकी इकॉनमी 7.57 है, जबकि 4 मैचों में 4 या उससे अधिक विकेट हासिल किए हैं।
इंटरनैशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) बोर्ड की गुरुवार को टेलीकॉन्फ्रेंस के जरिए होने वाली बैठक में टी20 वर्ल्ड कप पर फैसला किया जाएगा। कोरोना वायरस के कारण फिलहाल आईपीएल समेत तमाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट टूर्नमेंट और सीरीज को स्थगित किया गया है।