
आतंकवादी घटनाओं की वजह से दोनों देशों के बीच आपसी रिश्ते ठीक नहीं है। इसका असर खेल संबंधों पर भी पड़ा है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) को 2008 से भारत के साथ बंद द्विपक्षीय क्रिकेट रिश्तों की वजह से अपने पिछले मीडिया अधिकार करार से 9 करोड़ डॉलर का नुकसान हुआ है।
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) को 2008 से भारत के साथ बंद द्विपक्षीय क्रिकेट रिश्तों की वजह से अपने पिछले मीडिया अधिकार करार से 9 करोड़ डॉलर का नुकसान हुआ है। दोनों देशों के बीच तनावपूर्ण कूटनीतिक रिश्तों के कारण पिछले कुछ वर्षों में भारत केवल आईसीसी टूर्नमेंट में ही पाकिस्तान के खिलाफ खेला है।
एक विश्वस्त सूत्र ने कहा कि पीसीबी का पिछला पांच साल का करार इस महीने समाप्त हुआ जिसमें भारत के खिलाफ दो घरेलू सीरीज शामिल थीं। सूत्र ने कहा, ‘दुर्भाग्य से पाकिस्तान समझौते के अंतर्गत भारत के खिलाफ दो घरेलू सीरीज नहीं खेल पाया। टेन स्पोर्ट्स और पीटीवी दो प्रसारकों ने समझौते के तहत कुल राशि में से नौ करोड़ डॉलर की राशि काट ली।’
उल्लेखनीय है कि आतंकवादी घटनाओं की वजह से दोनों देशों के बीच आपसी रिश्ते ठीक नहीं है। इसका असर खेल संबंधों पर भी पड़ा है। एक ओर जहां पाकिस्तानी खिलाड़ियों द्वारा लगातार सीरीज की बात सामने आती रहती है, वहीं भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) इसके खिलाफ रहा है। उसने हमेशा ही सरकार का साथ दिया और इस तरह की सीरीज से इनकार किया है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website