
लंदन: दक्षिण कोरिया के बॉयबैंड शिनी के मेंबर किम जोंग ह्यून उर्फ जोंघयून की मौत हो गई है। किम जोंग सिर्फ 28 साल के थे और सोमवार को उनका निकोरिया के न्यूज एजेंसी के मुताबिक, दक्षिण कोरिया की राजधानी सिओल में किम जोंग को एक हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया है कि ये आत्महत्या का मामला हो सकता है, हालांकि, अभी यह मौत के कारणों का पता नहीं चला है।
सूत्रों के मुताबिक किम जोंग ने अपनी बहन को मौत से पहले कई मैसेज किए थे। जिससे उनकी खुदकुशी का अंदाजा लगाया जा रहा था। किम ने अपनी बहन को एक मैसेज किया था, ‘दिस इज माय लास्ट फेयरवेल’।
बता दें कि अपनी काबिलियत के दम पर किम जल्द ही फेमस हो गए। वह अच्छे सिंगर होने के साथ-साथ अच्छे डांसर भी थे। बैंड में गाने के लिरिक्स लिखने में भी उनकी अहम भूमिका रहती थी। 2015 में उन्होंने अपना सोलो करियर शुरू किया था।किम कभी सरकार की एजुकेशन पॉलिसी पर अपनी टिप्पणी के कारण चर्चा में रहते थे, तो कभी एलजीबीटी के अधिकारों के लिए लड़ने के कारण। किम जोंग की मौत की खबर सुनकर दुनियाभर के प्रशंसकों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website