
सलामी बल्लेबाज पृथ्वी साव (Prithvi Shaw) , मिडिल ऑर्डर बैट्समैन सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) और ऑफ स्पिनर जयंत यादव (Jayant Yadav) इंग्लैंड में भारतीय टीम से जुड़ सकते हैं। इन तीनों को चोटिल खिलाड़ियों की जगह इंग्लैंड (IND v ENG Test Series) बुलाया जा सकता है।
भारतीय टीम मैनेजमेंट ने चोटिल ओपनर शुभमन गिल (Shubman Gill), ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) और तेज गेंदबाज अवेश खान (Avesh Khan) की जगह दो ओपनर और एक ऑफ स्पिनर की मांग की है। ऐसा माना जा रहा है कि टीम प्रबंधन साव, सूर्यकुमार यादव और जयंत यादव (जो बल्लेबाजी भी कर सकते हैं) को टीम के साथ जोड़ना चाहता है।
इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, गिल को पिंडली में चोट है जबकि सुंदर और अवेश खान दोनों की अंगुली चोटिल है। ऐसे में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) उपरोक्त खिलाड़ियों को इंग्लैंड भेजने की प्लान बना रहा है।
पृथ्वी और सूर्यकुमार श्रीलंका दौरे पर हैं : साव और सूर्यकुमार यादव इस समय श्रीलंका दौरे पर टीम इंडिया के साथ हैं जबकि जयंत यादव भारत में हैं। भारतीय टीम ने गिल की जगह पहले साव की मांग की थी लेकिन बीसीसीआई ने इसे ठुकरा दिया था। लेकिन अब चोटिल खिलाड़ियों की लिस्ट बढ़ती जा रही है ऐसे में बीसीसीआई को दोबारा इस पर विचार करना होगा।
4 अगस्त से खेली जाएगी टेस्ट सीरीज : ओपनर मयंक अग्रवाल और रोहित शर्मा इस समय टीम इंडिया के साथ हैं। अभिमन्यु ईश्वरन को स्टैंडबाई ओपनर के रूप में इंग्लैंड में मौजूद हैं। बीसीसीआई ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप और इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए 23 सदस्यीय टीम का चयन किया था। भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का आगाज 4 अगस्त से होगा।
प्रैक्टिस मैच में चोटिल हुए थे अवेश खान : अवेश खान को प्रैक्टिस मैच में अंगुली में चोट लगी थी। वॉशिंगटन सुंदर छह सप्ताह के लिए बाहर हो गए हैं। सूर्यकुमार को इसलिए इंग्लैंड भेजा जा सकता है क्योंकि अजिंक्य रहाणे को इस समय हैमस्ट्रिंग का इश्यू है। भारतीय टीम के उप कप्तान रहाणे इंजेक्शन लेने के बाद प्रैक्टिस मैच में उतरे थे। जयंत यादव ने अपना अंतिम टेस्ट मैच 2017 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पुणे में खेला था।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website