
एक्ट्रैस प्रियंका चोपड़ा ने न केवल बॉलीवुड में बल्कि हॉलीवुड में भी अपनी अदाओं को जादू चलाया। बॉलीवुड में प्रियंका ही ऐसी एक्ट्रैस है, जो हॉलीवुड दिनों-दिन मशहूर होती जा रही है। हाल ही लंदन में हुए लंदन में हुए अन्युअल यूके पोल में प्रियंका को ‘सेक्सिएस्ट एशियन वुमन ऑफ द ईयर 2017’ में काफी वोट्स हासिल हुए।
जी हां, बॉलीवुड की देसी गर्ल एशिया की सबसे सेक्सी महिला में अपना नाम दर्ज करवा चुकी है। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि 2016 में यह टाइटल बॉलीवुड एक्ट्रैस दीपिका पादुकोण को मिला था लेकिन प्रियंका ने ये टाइटल पांचवी बार अपने नाम किया है।
ईस्टर्न आई के एंटरटेनमेंट एडिटर और 50 सेक्सिएस्ट एशियन वुमन के संस्थापक असजाद ने प्रियंका को ट्वीट करके बधाई दी और उन्हें सुंदर, बुद्धिमान, बहादुर और साफ दिल वाली महिला का मिश्रण बताया। इसके अलावा अन्य कई लोगों ने उन्हें ट्विटर पर सराहा।
वहीं प्रियंका ने अपने सभी फैंस को अपने प्रति मिले प्यार और स्पोर्ट के लिए धन्यवाद करते हुए एक चंचल नोट को ट्वीट किया।
इस सर्वे में प्रियंका के बाद टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा दूसरे स्थान पर हैं, दीपिका पादुकोण तीसरे, आलिया भट्ट चौथे और पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान पांचवे नंबर पर है।
Home / Entertainment / Bollywood / एशिया की सबसे सेक्सी महिला बनीं प्रियंका चोपड़ा, दीपिका को भी दिया पछाड़
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website