
मुंबईः बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा टीवी सीरिज ‘क्वांटिको’ के तीसरे सीजन की शूटिंग के दौरान घायल हो गईं। उनके घुटने में चोट लगी है। प्रियंका ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। प्रियंका ने ट्वीट कर लिखा कि शूटिंग के दौरान उनके घुटने में चोट लग गई। इसके बाद उनके साथ सेट पर फिजियोलॉजिस्ट मौजूद रहता था।
इतना ही नहीं, इससे पहले एक और ट्वीट करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने लिखा कि जब हम इसकी इटली में शूटिंग कर रहे थे, तब मेन कास्ट से मैं इकलौती एक्ट्रैस थी, इसलिए मैं क्रू के साथ रात में बाहर जाती थी। हमने वहां टस्कन शराब का काफी लुत्फ लिया।
टीवी सीरीज क्वांटिको के तीसरे सीजन की शूटिंग के दौरान प्रियंका चोपड़ा के घुटने में चोट आई है। 35 साल की प्रियंका इस सीरीज में एफबीआई एजेंट एलेक्स पैरिश का रोल निभा रही हैं।
आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने साल 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था। उन्हें बॉलीवुड में बेहतरीन काम करने के लिए नेशनल अवॉर्ड और पद्मश्री जैसे अवॉर्ड्स से भी नवाजा जा चुका है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website