Thursday , February 19 2026 2:25 PM
Home / Entertainment / Bollywood / प्रियंका चोपड़ा ने ‘सिटाडेल’ के सेट से शेयर की BTS तस्वीर, फैंस से पूछा कैप्शन

प्रियंका चोपड़ा ने ‘सिटाडेल’ के सेट से शेयर की BTS तस्वीर, फैंस से पूछा कैप्शन

बॉलिवुड से लेकर हॉलिवुड तक अपनी ऐक्टिंग का परचम लहराने वाली ऐक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) सोशल मीडिया पर भी काफी ऐक्टिव रहती हैं। वह अपने से जुड़े अपडेट्स फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। प्रिंयका चोपड़ा ने हाल ही में अपनी सीरीज ‘सिटाडेल’ (Citadel) के सेट से बीटीएस तस्वीर (Priyanka Chopra BTS Picture) शेयर की है, जो जमकर वायरल हो रही है।
प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर अपनी सेल्फी शेयर की है। इसमें आप देख सकते हैं कि उन्होंने गोल्ड फेसमास्क लगा रखा है। प्रियंका चोपड़ा ने अपने फैंस से तस्वीर को कैप्शन देने के लिए कहा है।
प्रियंका चोपड़ा इस समय लंदन में हैं और रूसो ब्रदर्स के डायरेक्शन में ‘सिटाडेल’ की शूटिंग कर रही हैं। ‘सिताडेल’ में उनके साथ हॉलिवुड ऐक्टर रिचर्ड मैडेन नजर आएंगे। बताते चलें कि प्रिंयका चोपड़ा बीते साल फिल्म ‘टेक्स्ट फॉर यू’ की शूटिंग का शेड्यूल पूरा करने के लिए लंदन चली गई थीं।
प्रियंका चोपड़ा आखिरी बार फिल्म ‘द वाइट टाइगर’ में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ राजकुमार राव और आदर्श गौरव थे। फिल्म ‘द वाइट टाइगर’ को ऑस्कर 2021 में बेस्ट अडॉप्टेड स्क्रीनप्ले कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया था।