मुंबईः दुनिया के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले मेल और फीमेल फिल्म एक्टर की लिस्ट फोर्ब्स मैगजीन ने पिछले दिनों जारी की थी। अब इस मैगजीन ने सबसे ज्यादा कमाई करने वाले बॉलीवुड स्टार्स की टॉप-10 लिस्ट जारी की है। इसमे आठ मेल और दो फीमेल एक्टर शामिल हैं। एक्टर्स की पिछले एक साल की कमाई काउंट की गई है। जानते हैं कौन किस नंबर पर है।
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की सबसे सक्सेसफुल एक्ट्रैस हैं। वहीं दीपिका पादुकोण भी कुछ कम नहीं हैं। दीपिका और प्रियंका बॉलीवुड से हॉलीवुड की दूरी तय करने वाली हिंदी सिनेमा की टैलेंटेड एक्ट्रैस रही हैं। वहीं कमाई के मामले में भी दोनों अव्वल नंबर पर हैं। वहीं सबसे ज्यादा कमाई के मामले में दीपिका प्रियंका चोपड़ा को बीट कर चुकी हैं। जी हां, फोर्ब्स के अनुसार प्रियंका चोपड़ा की 2016-2017 की कमाई 10 मिलियन डॉलर रही। वहीं दीपिका पादुकोण दीपिका से एक कदम आगे रहीं। दीपिका की इसी साल की कमाई 11 मिलियन डॉलर रही। प्रियंका ने पिछले एक साल में 10 मिलियन डॉलर (करीब 64 करोड़ रुपए) की कमाई की है। पॉपुलर मैगजीन फोर्ब्स के मुताबिक, उन्होंने जून 2016 से जून 2017 के बीच यह कमाई की है। इस दौरान प्रियंका की इनकम का प्राइमरी सोर्स एबीसी शो और क्वांटिको हैं।
फोर्ब्स के हवाले से बताया गया है कि प्रियंका चोपड़ा 1 जून 2016 से 1 जून 2017 तक उनकी कमाई 64 करोड़ रही। प्रियंका के शो ‘क्वॉन्टिको’ के 3 सीजन की शुरुआत भी हुई। वहीं खबर यह भी है कि प्रियंका अपने इस स्पाय ड्रामा के जरिए हर सीजन का 3 मिलियन डॉलर कमाती हैं। वहीं उन्होंने हॉलीवुड में बड़े पर्दें पर भी धमाल मचा रखा है। हाल ही में उनकी फिल्म बेवॉच आई। इस फिल्म में 177 मिलियन डॉलर की कमाई की। पिछले साल प्रियंका मराठी फिल्म ‘वेंटिलेटर’ की भी प्रोड्यूसर रहीं।