Monday , June 30 2025 7:23 PM
Home / Entertainment / Bollywood / प्रियंका दुनिया की 8वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली TV एक्ट्रैस

प्रियंका दुनिया की 8वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली TV एक्ट्रैस


मुंबईः इसमें कोई शक नहीं है कि प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड में जितना नाम कमाया है उतना किसी और स्टार ने नहीं कमाया। क्वांटिको से प्रियंका चोपड़ा को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली। प्रियंका ने कई अवार्ड्स भी जीते और अब प्रियंका चोपड़ा के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है।

भारतीय एक्ट्रैस प्रियंका चोपड़ा को फोर्ब्स की सालाना सबसे ज्यादा कमाने वाली टॉप-10 टीवी एक्ट्रैसेज की लिस्ट में शामिल किया गया है। इस लिस्ट में सोफिया वर्गारा नंबर एक पर हैं। बॉलिवुड में बेहद सफल रही प्रियंका ने क्वान्टिको टीवी शो के जरिए विदेशी टीवी शोज में एंट्री की थी। इसके अलावा प्रियंका ने हॉलीवुड फिल्म बेवॉच के रिबूट वर्जन में काम करके भी अपनी पहचान को और मजबूत किया। लगभग 1 करोड़ डॉलर रुपये की कमाई के साथ प्रियंका इस लिस्ट में 8वें नंबर पर हैं। हाउस ऑफ कार्ड्स के रॉबिन राइट 9वें स्थान पर लुढ़क गए हैं।

इस लिस्ट में ‘द बिग बैंग थियरी’ के स्टार केले कुको 2 करोड़ 60 लाख डॉलर की कमाई के साथ दूसरे नंबर पर हैं। एलेन पोम्पेओ और मिंडी कैलिंग 1 करोड़ 30 लाख डॉलर की कमाई के साथ संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर हैं। प्रियंका के लिए यह कामयाबी काफी खुशी वाली है।

गौरतलब है कि हाल ही में खबर आई थी कि प्रियंका न्यूटन के ऑस्कर में जाने से खुश नहीं हैं। जी हां, भारत की तरफ से एक और फिल्म थी जो इस साल ऑस्कर जाने के सपने बुन रही थी। यह फिल्म थी, प्रियंका चोपड़ा की मराठी फिल्म ‘वेंटिलेटर’। डीएनए की रिपोर्ट के अनुसार, प्रियंका को अपने प्रोडक्शन में बनी फिल्म ‘वेंटिलेटर’ से काफी उम्मीदें थीं।