
व्लादिमीर पुतिन ने इसी सप्ताह अमेरिका और पश्चिमी देशों को चेतावनी देते हुए कहा था कि अगर कीव को लंबी दूरी की मिसाइलें दागने की अनुमति दी गई तो रूस जवाब देगा। इस बीच रूसी राष्ट्रपति के आदेश पर मंगलवार को रूसी सेना ने न्यूक्लियर ड्रिल करके देश की परमाणु ताकत दिखाई है।
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने देश की न्यूक्लियल फोर्स को अचानक युद्धाभ्यास शुरू करने का आदेश दिया है। यूक्रेन में युद्ध के बीच मॉस्को के परमाणु शक्ति के प्रदर्शन को पश्चिमी देशों के लिए चेतावनी के रूप में देखा जा रहा है। पुतिन ने यूक्रेन में युद्ध के दौरान बार-बार परमाणु हथियारों का उपयोग करने की धमकी दी है। हालांकि, उन्होंने कहा है कि इनका उपयोग आखिरी उपाय के रूप में ही किया जाएगा। क्रेमलिन नेता ने कहा, ‘आज हम रणनीतिक डेटेरेंस फोर्स का एक और अभ्यास कर रहे हैं।’ उन्होंने बताया कि बैलिस्टिक और क्रूज मिसाइलों के साथ परमाणु हथियारों के उपयोग का भी अभ्यास किया जाएगा।
पुतिन ने दिखाया न्यूक्लियर ट्रॉयड – रूसी रक्षा मंत्रालय ने बताया कि अभ्यास में न्यूक्लियर ट्रॉयड शामिल था, जिसमें जमीन, समुद्र और हवा से मिसाइलें दागी गईं। अभ्यास में हजारों किलोमीटर दूर तक हमला करने वाली मिसाइलों को शामिल किया। परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम यार्स मिसाइल भी इसका हिस्सा थी, जिसे रूस के सबसे खतरनाक हथियारों में से एक माना जाता है। यार्स मिसाइल जमीन से हमला करने वाले रूस की स्ट्रेटेजिक न्यूक्लियर फोर्स का मुख्य हिस्सा है।
व्लादिमीर ने अभ्यास की घोषणा करते हुए कहा, ‘बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और नए बाहरी खतरों और जोखिमों के उभार को देखते हुए, आधुनिक और लगातार उपयोग के लिए तैयार रणनीतिक बलों का होना महत्वपूर्ण है। यह अभ्यास ऐसे समय में हुआ है, जब पुतिन ने इसी सप्ताह कहा कि अगर अमेरिका और उसके सहयोगी यूक्रेन को लंबी दूरी की मिसाइलें दागने की अनुमति देते हैं तो मॉस्को जवाब देगा।’
Home / News / तीसरे विश्व युद्ध की तैयारी में पुतिन! अमेरिका तक मार करने वाली यार्स मिसाइल के साथ परमाणु युद्धाभ्यास, जानें कितनी खतरनाक
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website