
दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर-बल्लेबाज क्विंटन डी-कॉक और पत्नी साशा डी कॉक जनवरी 2022 में अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। क्विंटन और साशा दोनों ने ‘बेबी डी कॉक, ड्यू जनवरी 2022’ पोस्ट को कैप्शन देते हुए अपने-अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर तस्वीरें पोस्ट कीं। दोनों ने 2016 में मॉरीशस में शादी की थी। डी कॉक को सूर्यकुमार यादव, दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेटरों वेन पार्नेल और मोर्ने मोर्कल ने भी बधाई दी है।
शानदार फॉर्म में चल रहे हैं डी-कॉक : डी-कॉक अभी क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। विंडीज के खिलाफ खेले गए पहले टेस्ट में उन्होंने नाबाद 141 रन बनाकर अपनी टीम को 63 रन से जीत दिलाई थी। दूसरे टेस्ट में उन्होंने 96 रन बनाए जिसके चलते द. अफ्रीका की टीम 158 रन से जीतते हुए सीरीज भी क्लीन स्विप कर गई। इसके बाद 4 टी-20 मैचों में उन्होंने क्रमश: 37, 26, 72, 60 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका ने यह सीरीज 3-2 से जीती।
आई.पी.एल. में भी है उम्दा प्रदर्शन : डिकॉक आई.पी.एल. में मुंबई इंडियंस के साथ खेल रहे हैं। पिछले दो सीजन से उनका प्रदर्शन शानदार रहा है। आई.पी.एल. 2021 पोस्टपोन होने तक उन्होंने छह गेमों में 155 रन बना लिए थे। डिकॉक ने आई.पी.एल. के लिए पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली सीरीज भी छोड़ दी थी।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website