
बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान अपने बेटे तैमूर अली खान को लेकर अक्सर पब्लिक प्लेस पर देखें जाते हैं। खबरें आ रही हैं कि सैफ जल्द ही एक फिल्म करने जा रहें हैं। जी हां, खबरों के मुताबिक सैफ हॉरर फिल्म ‘भूत पुलिस’ में काम करने जा रहे हैं। फिल्म ‘भूत पुलिस’ को थ्रीडी में तैयार किया जाएगा। फिल्म में सैफ के अलावा अली फजल और फातिमा सना शेख की भी अहम भूमिका होगी। पहली बार ये तीनों किसी फिल्म में साथ आ रहे हैं। इस फिल्म का फर्स्ट लुक भी रिलीज हो चुका है। आप भी डालें एक नज़र
इस फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू होगी। जानकारी के लिए बता दें कि फिल्म ‘भूत पुलिस’ को पवन कृपलानी डायरेक्ट करने वाले हैं। पवन ने इससे पहले ‘रागिनी एमएमएस’ बनाई थी। थ्रिलर-हॉरर उनका पसंदीदा जॉनर रहा है। कॉमेडी वह पहली बार ट्राय करेंगे। पवन का कहना है, ‘‘इस कहानी पर मैं काफी दिनों से काम कर रहा था। सैफ, फातिमा और अली से बेहतर साथ इसके लिए मिल ही नहीं सकता था। यह सफर वाकई मजेदार होगा।’’
Home / Entertainment / Bollywood / रागिनी एमएमएस’ के डायरेक्टर सैफ और फातिमा को लेकर बनाएंगे हॉरर फिल्म
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website