Tuesday , February 10 2026 6:55 AM
Home / Sports / रहकेम कॉर्नवाल के 9 विकेट, विंडीज ने बांगलादेश को दूसरे टेस्ट में हरा सीरीज जीती

रहकेम कॉर्नवाल के 9 विकेट, विंडीज ने बांगलादेश को दूसरे टेस्ट में हरा सीरीज जीती


विंडीज टीम ने रहकेम कॉर्नवाल की शानदार गेंदबाजी के चलते बांगलादेश को दूसरे टेस्ट मैच में 17 रन से हरा दिया रहकेम ने पहली पारी में भी 74 रन देकर पांच विकेट चटकाए थे। दूसरी पारी में बांगलादेश की टीम जब लक्ष्य की ओर बढ़ती नजर आ रही थी तो रहकेम ने लगातार 30 ओवर गेंदबाजी की और चार महत्वपूर्ण विकेट लेकर बांगलादेश को जीत से रोक दिया। विंडीज ने अब टेस्ट सीरीज 2-0 से जीत ली है।
टेस्ट क्रिकेट में वेस्टइंडीज के लिए सबसे करीबी जीत
1 रन – बनाम ऑस्ट्रेलिया, एडिलेड, 1993
17 रन – बनाम बांगलादेश, ढाका, 2021
30 रन – बनाम ऑस्ट्रेलिया, सिडनी, 1931
35 रन – बनाम जिमबाब्वे, पोर्ट ऑफ स्पेन, 2000
38 रन – बनाम इंडिया, ब्रिजटाऊन, 1997
अपने प्रदर्शन के कारण मैन ऑफ द मैच बने कॉर्नवाल ने कहा- यह अच्छा प्रदर्शन था। पूरी टीम में पहले दिन से काफी ऊर्जा थी। टीम प्रबंधन ने हमें भी समर्थन दिया। एक बार जब स्थितियां स्पिनर के लिए अच्छी होती हैं तो आप खुद की ओर से पूरा जोर लगाते हो। आपको धैर्य रखने और लगातार गेंदबाजी करने की आवश्यकता होती है। मैंने ऐसा किया और सफलता मिली।
बता दें कि विंडीज टीम ने बांगलादेश के खिलाफ खेले गए तीन वनडे मैचों की सीरीज 0-3 से गंवा दी थी। लेकिन टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने जोरदार वापसी की। चट्टोग्राम में खेला गया पहला टेस्ट विंडीज टीम ने तीन विकेट से जीता था। इसके बाद ढाका के मैदान पर खेला दूसरा टेस्ट 17 रन से जीतकर विंडीज ने अपनी वनडे सीरीज में हार का बदला चुका लिया।