
सुपरस्टार रजनीकांत इस वक्त अपनी लेटेस्ट रिलीज ‘जेलर’ की ब्लॉकबस्टर सफलता के जश्न में डूबे हैं। वह जहां भी निकल रहे हैं, फैंस का भारी हुजूम उन्हें घेर लेता है। हाल ही कोयंबटूर एयरपोर्ट पर भी ऐसा ही हुआ। रजनीकांत यहां एक फैमिली फंक्शन में शामिल होने पहुंचे थे। उनका प्लान चंद्रबाबू नायडू से मिलने का था, पर फैमिली फंक्शन के कारण प्लान कैंसल कर दिया। पर जैसे ही रजनीकांत कोयंबटूर एयरपोर्ट पहुंचे, फैंस की भारी भीड़ ने उन्हें घेर लिया।
कुछ तो थलाइवा Rajinikanth की एक झलक पाने और तस्वीर के लिए उनकी कार पर चढ़ते दिखे। फैंस रजनीकांत के लिए फूलों का गुलदस्ता और उनकी तस्वीरें लेकर पहुंचे थे। हर कोई अपने हीरो को अपने अंदाज में बधाई देना चाहता था। उनकी एक झलक देखना चाहता था।
वायरल तस्वीरें और वीडियो में दिखा हाल – कई बार स्थिति बेकाबू होते नजर आई। रजनीकांत के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इनमें देखा जा सकता है कि रजनीकांत के लिए बेताब फैंस ने किस कदर उन्हें घेरा हुआ था।
चंद्रबाबू नायडू से था मिलना, कैंसल किया प्लान – रजनीकांत ने एएनआई से बात की, और बताया कि पहले तो उनका प्लान चंद्रबाबू नायडू से मिलने का था। लेकिन उन्होंने इसे कैंसल कर दिया, क्योंकि कोयंबटूर में एक फैमिली फंक्शन में हिस्सा लेना था।
Home / Entertainment / Bollywood / कोयंबटूर एयरपोर्ट पर फैंस के बीच बुरी तरह फंसे रजनीकांत, सेल्फी के लिए थलाइवा की कार पर चढ़े लोग
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website