Thursday , February 19 2026 10:53 AM
Home / Entertainment / Bollywood / रजनीकांत की फिल्म ‘काला’ पर लगा मानहानि का आरोप, मांगा इतने करोड़ रुपये हर्जाना

रजनीकांत की फिल्म ‘काला’ पर लगा मानहानि का आरोप, मांगा इतने करोड़ रुपये हर्जाना


बाॅलीवुड एक्टर रजनीकांत की फिल्म ‘काला’ एक बार फिर विवादों में घिर गई है। हाल ही में मुंबई के एक जर्नलिस्ट जवाहर नडार ने इस फिल्म के निर्माताओं पर मानहानि का केस कर दिया है। जवाहर ने दावा किया है कि फिल्म में रजनीकांत जिस किरदार को निभा रहे हैं वह र‍ियल लाइफ में मेरे पिता थिराव‍ियम नडार हैं।
इतना ही नहीं जवाहर ने कहा कि इस फिल्म में उनके प‍िता के किरदार को न‍िगेट‍िव दिखाया जा रहा है। इसी बात को लेकर उन्होंने अपने वकील के जरिए मानहानि‍ की शिकायत की। शिकायत में उन्होंने फिल्म के निर्माताओं से लिख‍ित माफी मांगने के साथ- साथ 101 करोड़ जुर्माने के रूप में मांगा है।
बता दें कि इससे पहले भी फिल्म को लेकर कई विवाद सामने आए हैं। कावेरी विवाद में रजनीकांत के बयान के बाद कर्नाटक में उनके फिल्म को बैन कर दिया गया है। रजनीकांत ने कहा था, कावेरी नदी से तमिलनाडु को मिलने वाले पानी की मात्रा को कम करने का सुप्रीम कोर्ट का आदेश निराशाजनक है।
राज्य सरकार को समीक्षा याचिका दायर करनी चाहिए। जिसके बाद कर्नाटक फिल्म चेंबर ऑफ कॉमर्स ने फिल्म को बैन कर दिया है। 10 समूहों ने कन्नड़ फिल्म काउंसिल से फिल्म को बैन करने की मांग भी की, क्योंकि वे कावेरी मामले में रजनीकांत द्वारा दिए बयान से संतुष्ट नहीं थे। यह फिल्म 7 जून को र‍िलीज होगी।