Tuesday , July 1 2025 2:23 PM
Home / Entertainment / Bollywood / राजू, श्याम और बाबूराव आप्टे आ रहें हैं वापिस, बनेगी हेराफेरी 3

राजू, श्याम और बाबूराव आप्टे आ रहें हैं वापिस, बनेगी हेराफेरी 3


राजू, श्याम और बाबूराव आप्टे की सुपरहिट फिल्म हेरा फेरी ने बॉक्स आफिस पर धूम मचा दी थी। इस फिल्म ने लोगों को हंसा हंसा कर लोट-पोट कर होने पर मजबूर कर दिया था। तभी से लोगों को इंतजार था कि आखिर कब इस फिल्म का अगला पार्ट बनेगा। तो उनका ये इंतजार खत्म होने जा रहा है। जी हां, सुपरहिट फिल्म हेराफेरी का तीसरा पार्ट बनाने जा रहे हैं।
सुपरहिट फिल्म हेराफेरी में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल ने मुख्य भूमिका निभाईं थी। फिल्म की सफलता के बाद हेराफेरी का सीक्वल फिर हेराफेरी बनाया गया है। काफी समय से हेराफेरी के तीसरे संस्करण बनाने की चर्चा हो रही है। हेराफेरी-3 में अभिषेक बच्चन और जॉन अब्राहम का नाम भी जोड़ा जा रहा था। लेकिन शेड्यूल में देरी होने की वजह से उन्होंने फिल्म से दूरी बना ली। अब वापस पुराने कासटिंग को भी फाइनल किया गया है। हेराफेरी-3, इंद्र कुमार बनाने जा रहे हैं। इद्र कुमार ने बताया है कि वह ‘हेराफेरी-3’ को बहुत बड़े स्तर पर बनाएंगे।
उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि राजू, श्याम और बाबूराव आप्टे बड़े पर्दे पर वापस आ रहे हैं। मैं इस फिल्म को 2019 के आखिर में शुरू करूंगा, हम लोग अभी इसकी स्क्रिपिंटग में लगे हुए हैं। मैं हेराफेरी-3 पर पिछले तीन महीने से बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे पा रहा था क्योंकि मैं टोटल धमाल में व्यस्त था। ‘हेरा फेरी-3’ सीरीज की पहली दो फिल्मों से बिल्कुल अलग होगी। ये फिल्म आपको हंस हंस कर लोट पोट होने पर मजबूर कर देगी।