
एक्टर रणबीर कपूर फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ के अलावा ‘शमशेरा’ को लेकर भी चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में ‘शमशेरा’ से रणबीर का लुक की सामने आया था, जिसमें एक्टर काफी खौफनाक नजर आए थे। एक्टर का ये लुक फैंस को खूब पसंद आया। रणबीर ने अपने करियर में ज्यादातर सिंपल किरदार ही किए हैं, जिनमें एक्टर की छवि एक चॉकलेटी या चुलबुले मस्तमौला लड़के की रही है हालांकि संजू के बाद यह छवि बदली लेकिन अब रणबीर एक्शन हीरों बनने के लिए तैयार हैं, तो उनके पिता ऋषि कपूर उनके साथ नहीं हैं। रणबीर को इस बात का दुख है कि उनके पिता यह फिल्म देखने के लिए इस दुनिया में जीवित नहीं हैं।
रणबीर ने कहा- ‘काश मेरा पिता इस फिल्म को देखने के लिए जिंदा होते। वह हमेशा अपनी आलोचना के बारे में स्पष्ट रूप से ईमानदार रहे हैं, अगर उन्हें कुछ पसंद आया या फिर कुछ पसंद नहीं आया। खासकर मेरे काम के साथ। यह दुख की बात है कि वह इसे देखने के लिए साथ नहीं हैं।’
बता दें फिल्म में रणबीर ‘शमशेरा’ डकैत के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म संजय दत्त एक अंग्रेज जनरल पुलिस वाले शुद्ध सिंह की भूमिका में दिखाई देंगे। करण मल्होत्रा इस फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं। ये फिल्म 22 जुलाई 2022 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website