Thursday , March 12 2026 4:28 AM
Home / Entertainment / Bollywood / बहन कंगना रनौत का इतना खयाल रखती हैं रंगोली चंदेल, आप ही देख लीजिए

बहन कंगना रनौत का इतना खयाल रखती हैं रंगोली चंदेल, आप ही देख लीजिए


सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहने वाली रंगोली चंदेल ने मनाली में अपने घर से अपनी और कंगना रनौत की तस्वीरें शेयर की हैं। दोनों लॉकडाउन के चलते अपने घर पर टाइमपास कर रहे हैं।
कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखकर भारत सरकार ने देश में 21 दिन का लॉकडाउन घोषित कर दिया। लॉकडाउन के चलते आम से लेकर खास सभी अपने घरों पर हैं और टाइमपास के लिए कुछ न कुछ कर रहे हैं। ऐक्ट्रेस कंगना रनौत भी मनाली में अपने घर पर फैमिली के साथ समय बिता रही हैं। बता दें कि बीते सोमवार को उन्होंने अपना 33वां जन्मदिन परिवार के साथ मनाया।
ट्विटर शेयर की तस्वीरेंसोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहने वाली कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल ने रविवार को अपने ट्विटर हैंडल पर अपनी और ऐक्ट्रेस की तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीर में आप देख सकते हैं कि कंगना रंगोली की गोद में आराम कर रही हैं और उनसे ब्यूटी थेरेपी ले रही हैं।
रंगोली चंदेल ने लिखी यह बात
रंगोली चंदेल ने ट्वीट की गई तस्वीरों के साथ लिखा, ‘ये कैसी ऐक्ट्रेस है कभी ब्यूटी पॉर्लर नहीं जाती, कॉस्मेटिक ब्यूटी की दुनिया कहां से कहां पहुंच गई इसका फेस ब्लैक हेड्स से भरा पड़ा है… आज मुश्किल से हाथ आई है… पिक कॉर्टसी पापा।’ वहीं इसके बाद लोगों ने दोनों बहनों को जमकर ट्रोल किया।

कंगना रनौत की फिल्में
कंगना रनौत के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह फिल्म ‘तेजस’ में एयरफोर्स पायलट की भूमिका में नजर आएंगी। इस फिल्म के अलावा फिल्म ‘धाकड़’ में स्पाई के किरदार का रोल प्ले करेंगी। ऐक्ट्रेस आखिरी बार फिल्म ‘पंगा’ में नजर आई थीं।