Thursday , January 29 2026 4:20 PM
Home / Entertainment / Bollywood / बॉलीवुड की नई जनरेशन के इकलौते एक्टर रणवीर सिंह निभाएंगे ये रोल..

बॉलीवुड की नई जनरेशन के इकलौते एक्टर रणवीर सिंह निभाएंगे ये रोल..


मुंबई: फिल्ममेकर रोहित शेट्‌टी एक्टर रणवीर सिंह के साथ एक फिल्म बनाने जा रहे हैं। यह फिल्म 2015 में आई तेलुगु फिल्म ‘टेम्पर’ का रीमेक है, जिसमें रणवीर एक भ्रष्ट पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाएंगे। तमिल ‘टेम्पर’ में यह किरदार जूनियर एनटीआर ने निभाया था और उनके अपोजिट काजल अग्रवाल नजर आई थीं। इस फिल्म की कहानी एक भ्रष्ट पुलिस ऑफिसर के इर्द-गिर्द घूमती है।
बता दें कि रणवीर सिंह नई जनरेशन में इकलौते ऐसे एक्टर हैं, जो पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाने जा रहे हैं। रणबीर कपूर, वरुण धवन, सिद्धार्थ मल्होत्रा और अर्जुन कपूर ने अभी तक किसी भी फिल्म में पुलिस ऑफिसर का किरदार नहीं निभाया है।