Thursday , March 12 2026 6:27 AM
Home / Entertainment / Bollywood / रणवीर सिंह ने शेयर की सेक्सी तस्वीर, दीपिका ने कमेंट कर कहा- वो सिर्फ उनके हैं

रणवीर सिंह ने शेयर की सेक्सी तस्वीर, दीपिका ने कमेंट कर कहा- वो सिर्फ उनके हैं


बाॅलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण अपनी शादी को लेकर काफी सुर्खियां बटौर रहे हैं। हाल ही में रणवीर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक हॉट फोटो शेयर की है। इस तस्वीर में रणवीर पानी में खड़े हैं और काफी हाॅट लुक में पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। रणवीर की इस तस्वीर को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।
तस्वीर को वायरल होते ही इस पर ढेरों कमेंट्स आने शुरु हो गए हैं। इसी बीच दीपिका ने भी रणवीर की तस्वीर पर एेसा कमेंट कर डाला जिसकी काफी चर्चा हो रही है। दीपिका ने कमेंट करते हुए लिखा वो सिर्फ उनके हैं।
दोनों की शादी की बात करें तो दोनों इस नवंबर में एक दूसरे के साथ शादी कर सकते है। दीपिका ही नहीं रणवीर भी उनके प्यार में डूबे हुए हैं। बीते दिनों जब दीपिका मेट गाला इवेंट में हिस्सा लेने गईं हुईं थी और रेड ड्रेस में जब रेड कारपेट पर नजर आईं तो उनकी फोटो को देख रणवीर सिंह का दिल बिल्कुल पिघल गया था और उन्होंने लिखा था- उफ यार!