
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह फिल्मों में किरदारों के साथ-साथ अपने लुक्स को लेकर भी सुर्खियां बटोरते हैं। वो किसी भी स्टाइल को अपनाने से हिचकिचाते नहीं हैं। फिर चाहे लोग उनकी ड्रेसिंग पर निशाना साधें या फिर सोशल मीडिया पर उनका मजाक उड़ाएं। उनको कोई फर्क नहीं पड़ता। हाल ही में सोशल मीडिया पर रणवीर की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं।
इस दौरान वह ब्लू और रेड कलर के सुपर कॉम्बिनेशन में काफी कूल और बिंदास दिख रहे हैं। लेकिन इन तस्वीरों की वजह से लोग उनको ट्रोल कर रहे हैं। कुछ फॉलोअर्स उन्हें करंट से बचने की नसीहत दे रहे हैं।
एक यूजर ने लिखा- रणवीर मोटर चालू करने गए और वहीं पर फोटोशूट करवाने लग गए। उनके इन कपड़ों के लिए सोशल मीडिया पर जमकर मजाक उड़ा। लोगों ने इसपर जोक्स भी खूब बनाए।
वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह के लिए साल 2019 काफी शानदार जा रहा है। फिल्म गली बॉय में उन्होंने एक्टिंग के साथ-साथ एक रैपर के तौर पर भी खूब पॉपुलैरिटी मिली।
इन दिनों वह धर्मशाला में अपनी अपकमिंग फिल्म 83 के लिए क्रिकेट की बारीकियां सीख रहे हैं। फिल्म में वे भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव का रोल प्ले करते नजर आएंगे। ये फिल्म 10 अप्रैल, 2020 को रिलीज होगी। आए दिन उनके प्रैक्टिस के दौरान की तस्वीरें सामने आती रहती हैं।
Home / Entertainment / Bollywood / रणवीर सिंह का अनोखा ड्रेसिंग सेंस, सोशल मीडिया पर लोगों ने यूं उड़ाया मजाक
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website