Sunday , February 22 2026 12:46 PM
Home / Entertainment / महिला क्रिकेट टीम पर ‘आपत्तिजनक’ ट्वीट कर ट्रोल हुए ऋषि कपूर

महिला क्रिकेट टीम पर ‘आपत्तिजनक’ ट्वीट कर ट्रोल हुए ऋषि कपूर


मुंबईः अभिनेता ऋषि कपूर अपने ट्विटर अकाउंट के कारण हमेशा चर्चा में रहते हैं। एक बार फिर उनका ट्वीट उनके ट्रोल होने की वजह बन गया है। ऋषि कपूर ने ये ट्वीट भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए किया है।
दरअसल, आईसीसी महिला विश्व कप में रविवार को भारत और इंग्लैंड के बीच फाइनल मुकाबला हुआ। इस मैच को लेकर ऋषि कपूर ने सौरव गांगुली का वो फोटो ट्वीट किया, जिसमें सौरव लॉर्ड्स की बालकनी में शर्ट उतारकर हवा में लहराते हुए दिख रहे हैं। इस फोटो के साथ ऋषि ने लिखा, ‘मैं लॉर्ड्स ग्राउंड की बालकनी में सौरव गांगुली द्वारा किए गए उस एक्ट के रिपीट होने का इंतजार कर रहा हूं, जो उन्होंने भारत के साल 2002 में नेटवेस्ट सीरीज के फाइनल में इंग्लैंड को पराजित करने पर किया था।’ ये ट्वीट उन्होंने भारतीय महिला टीम के संदर्भ में किया।
उनके इस विवादित ट्वीट के सामने आते ही लोग भड़क गए और ऋषि कपूर की आलोचना करना शुरू कर दी। वैसे सभी जानते ही है कि ऋषि कपूर अपनी जुबान पर काबू न रखते हुए लगातार ट्वीट करते रहते है, जिसकी वजह से वे लोगों में ट्रोल हो जाते है, और अपना मजाक बना लेते है।