Tuesday , February 10 2026 4:50 AM
Home / Sports / रोजर फैडरर ने मैड्रिड ओपन से लिया नाम वापस

रोजर फैडरर ने मैड्रिड ओपन से लिया नाम वापस


3 बार के मैड्रिड ओपन चैंपियन रोजर फेडरर ने स्पेनिश राजधानी में मास्टर्स 1000 इवेंट के इस साल के संस्करण से पीछे हटने का मन बना लिया है। मैड्रिड ओपन टूर्नामेंट के निदेशक और रोजर के साथ टूर पर जाने वाले सबसे अनुभवी खिलाडिय़ों में से एक फेलिसियानो लोपेज ने कहा कि मुझे रोजर के मैड्रिड में खेलने की उम्मीद नहीं थी। 20 बार के मेजर चैम्पियन रोजर फैडरर ने पिछले 15 महीनों के दौरान सिर्फ एक टूर्नामैंट में हिस्सा लिया है। रोजर अपने घुटने की सर्जरी के चलते बाहर रहे हैं।
अपना सर्वश्रेष्ठ देने के बावजूद रोजर फैडरर को फरवरी में ऑस्ट्रेलियन ओपन छोडऩा पड़ा था। 13 महीनों बाद अपने पहले मैच में फेडरर ने डैनियल इवांस को हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया था।