
मेलबर्न के मैदान पर खेले जा रहे बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच के पहले दिन भारतीय गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया। इस मैच से अपना करियर शुरू कर रहे मोहम्मद सिराज ने अच्छी बल्लेबाजी कर रहे मार्नस लाबुशेन को आउट कर टेस्ट करियर का पहला विकेट लिया। इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन बल्लेबाजी करने आए। लेकिन ऑस्ट्रेलियाई पारी के 55वें ओवर में रन आउट के विवाद में फंस गए।
दरअसल गेंदबाजी कर रहे अश्विन की गेंद को बल्लेबाजी कर रहे कैमरून ग्रीन ने एक रन चुराने की कोशिश की। आपसी ताल-मेल की कमी के कारण पेन रन चुराने के लिए पहले झिझके पर उन्होंने आखिर में रन लेने का फैसला लिया। लेकिन इस दौरान विकेट की पीछे खड़े पंत ने गेंद को पकड़ कर विकेट पर लगा दी और रन आउट की अपील की। यह रन आउट तीसरे अंपायर के पास गया जहां यह काफी नजदीकी मामला दिखाई दे रहा था।
वीडियो की एक फुटेज में यह दिख रहा था कि पेन का बल्ला पंत के गेंद विकेट को लगाने के बाद पीछे दिखाई दे रहा थ। वहीं दूसरे फ्रेम में पेन का बल्ला अंदर दिखाई दे रहा था। तीसरे अंपायर पॉल विल्सन ने इस नजदीकी मामले में बल्लेबाज के पक्ष में फैसला सुनाया और टिम पेन को नॉट आउट करार दिया। लेकिन तीसरे अंपायर के इस फैसले से लोग खुश नहीं दिखे और सोशल मीडिया पर अपना नाराजगी व्यक्त की।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website