Tuesday , February 10 2026 5:09 AM
Home / Sports / सैलरी विवाद सुलझा : चामिंडा वास दोबारा श्रीलंकाई टीम के गेंदबाजी सलाहकार बने

सैलरी विवाद सुलझा : चामिंडा वास दोबारा श्रीलंकाई टीम के गेंदबाजी सलाहकार बने


श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज चमिंडा वास और देश के क्रिकेट बोर्ड के बीच विवाद समाप्त हो गया है और वास बोर्ड के तेज गेंदबाजी सलाहकार पद पर बने रहने को राजी है। उन्होंने पिछले महीने पद से इस्तीफा दे दिया था। श्रीलंका क्रिकेट ने एक बयान में कहा- श्रीलंका क्रिकेट आपको सूचित करता है कि चमिंडा वास और श्रीलंका क्रिकेट की प्रबंधन टीम के बीच बैठक हुई जिसमें उस मसले को सर्वसम्मति से सुलझा लिया गया जिसकी वजह से वास ने इस्तीफा दिया था ।
इसमें कहा गया- वास ने इस्तीफा वापिस ले लिया है और वह श्रीलंका क्रिकेट के तेज गेंदबाजी सलाहकार बने रहेंगे। वास ने पिछले महीने वेस्टइंडीज दौरे पर रवानगी से ठीक पहले तेज गेंदबाजी कोच के पद से इस्तीफा दे दिया था। उस समय श्रीलंका क्रिकेट ने उन पर पारश्रमिक को लेकर पद छोडऩे का आरोप लगाया था।