
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार अब गुलशन कुमार की बायॉपिक में नजर नहीं आएंगे। यह फिल्म भूषण कुमार प्रड्यूस कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक खिलाड़ी कुमार ने इस फिल्म को करने से खुद को पीछे खींच लिया है।
अब खबर है कि गुलशन कुमार की बायोपिक, जिसका मुहुर्त अक्षय कुर चुके थे, उसमें सलमान खान की एंट्री हो चुकी है। गौरतलब है कि इस वक्त अक्षय कुमार के पास प्रोजेक्ट्स की भरमार है। वहीं उन्हें मुगल से कुछ दिक्कतें होने लगी थीं। हालांकि अक्षय कुमार और टीसीरीज़ का साथ काफी पुराना है। इसलिए इन अफवाहों पर विश्वास करना थोड़ा मुश्किल है लेकिन माना यही जा रहा है कि अब मुगल की कमान संभालेंगे सलमान खान।
बता दें, अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म ‘केसरी’ में पहले सलमान को लिया जाना था लेकिन सलमान ने बाद में इस फिल्म को छोड़ दिया था। इसके बाद फिल्म में अक्षय कुमार को लिया गया था।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website