Wednesday , February 18 2026 10:12 PM
Home / Entertainment / Bollywood / ‘तपते रेगिस्तान में लेट गए सलमान और अपने ऊपर रेत डालने को बोलते रहे’, फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ का किस्सा

‘तपते रेगिस्तान में लेट गए सलमान और अपने ऊपर रेत डालने को बोलते रहे’, फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ का किस्सा


संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ भारतीय सिनेमा के इतिहास में एक अहम मील का पत्थर मानी जाती है। साल 1999 में आई इस फिल्म ने सलमान खान और ऐश्वर्या राय के करियर को भी नई ऊंचाइयां दी थीं। कहानी, भव्यता और आलीशान सेट के मामले में ‘हम दिल दे चुके सनम’ भंसाली की अन्य फिल्मों के लिए एक बेंचमार्क स्थापित कर दिया था। यही नहीं, इस फिल्म के गाने भी खूब हिट हुए थे। टाइटल ट्रैक से लेकर ‘तड़प तड़प के’ तक हर गाना आज भी पसंद किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ‘तड़प तड़प के’ गाना कैसे शूट किया गया था? इस गाने के लिए खुद सलमान खान इंस्पिरेशन बने थे। पूरी कहानी हाल ही मशहूर सिनेमेटोग्राफर अनिल मेहता ने सुनाई।
‘फिल्म कंपैनियन’ को दिए इंटरव्यू में Anil Mehta ने बताया कि Salman Khan की सहजता ने गाने ‘तड़प-तड़प के’ में एक सीन को फिल्माने में अहम रोल प्ले किया था। अनिल मेहता के मुताबिक, इस गाने को एकदम तपते रेगिस्तान में शूट किया गया था।
रेगिस्तान का वो सीन, गर्म रेत में लेटे सलमान – वह बोले, ‘मुझे याद है रेगिस्तान में सलमान बस सीन में बहते चले गए। नहीं तो, कौन हीरो गर्म रेत में लेट जाएगा और लोगों से उस रेत को अपने ऊपर डालने के लिए कहेगा। वह खुद भी इसे कर रहे थे और यह कमाल का था। आप उस एनर्जी से आकर्षित हो रहे हैं और फिर कुछ-कुछ चीजें अपने मन से करने लगे।’