
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के अचानक भारत छोड़ने पर सलमान खान काफी गुस्से मे हैं। हाल ही में मनीष मल्होत्रा के शो के दौरान सलमान प्रियंका की मां मधु चोपड़ा को इग्नोर करते हुए नजर आए।
खबरों के मुताबिक मनीष के फैशन में मधु 9: 30 बजे पहुंची थीं। बताया जा रहा है कि जब मधु मनीष को बधाई देने स्टेज के पीछे गई थी, तब सलमान और कैटरीना रैंप वॉक करने की तैयारी में थे। वहीं जब सलमान ने प्रियंका की मां मधु को देखा तो उन्होंने मुंह मोड़ लिया और कैट के साथ बातों में बिजी हो गए।
बता दें कि प्रियंका चोपड़ा सलमान के साथ ‘भारत’ फिल्म में नजर आने वाली थी। बाद में प्रियंका ने फिल्म से बैकआउट कर लिया। वहीं प्रियंका के इस फैसले से सलमान उनसे खफा है।
हालांकि ‘भारत’ फिल्म को छोड़ने को लेकर पहले ऐसा कहा जा रहा था कि प्रियंका की शादी इसकी वजह है लेकिन बाद में ऐसी खबरें आने लगी कि प्रियंका स्क्रीन स्पेस से खुश नहीं थीं। ‘भारत’ फिल्म में तब्बू, दिशा पाटनी और नोरा फतेही भी हैं। इस बात से प्रियंका बिल्कुल खुश नहीं थी। फिलहाल प्रियंका फरहान अख्तर के साथ ‘द स्कॉई इज पिंक’ फिल्म में नजर आएंगी।
Home / Entertainment / Bollywood / प्रियंका के ‘भारत’ छोड़ने से नाराज सलमान ने अब उनकी मां मधु चोपड़ा से लिया बदला
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website