Thursday , February 19 2026 12:56 PM
Home / Entertainment / Bollywood / ‘भारत’ के सेट सलमान की तस्वीर हुई लीक, बदले हुए लुक में दिखे मोटे

‘भारत’ के सेट सलमान की तस्वीर हुई लीक, बदले हुए लुक में दिखे मोटे


एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के फिल्म भारत को छोड़ने के बाद अब उनकी जगह कैटरीना को साइन कर लिया गया है। हाल ही में अब फिल्म से सलमान खान का नया लुक सामने आया है।
इस तस्वीर में सलमान व्हाइट ट्राउजर के साथ सैंडो पहने हुए थोड़े मोटे नजर आ रहे हैं। सलमान फैन के साथ पोज देते हुए बेहद अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। वहीं उनके बालों को नया लुक दिया गया है। सलमान ने इस तस्वीर को उनके फैन क्लब अकाउंट ने शेयर किया है जिसमें सलमान के लुक को देखकर आप हैरान रह जाएंगे।
फिल्म की बात करें तो ‘भारत’ फिल्म को अली अब्बास जफर डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म में सलमान और दिशा के अलावा अब प्रियंका की जगह कैटरीना कैफ नजर आएंगी। फिल्म में आप कैटरीना के 18 साल से लेकर 60 साल तक के लुक को दिखाया जाएगा। फिल्म में सुनील ग्रोवर भी है जो कि सलमान के करीबी दोस्त का किरदार निभाते नजर आएंगे।