
बॉलीवुड एक्टर शाहरूख खान इन दिनों काफी चर्चा में बने हुए हैं। शाहरुख को लेकर खबरें आ रही हैं कि शाहरूख दक्षिण भारतीय फिल्म थालापैथी 63 में खलनायक का किरदार निभाते नजर आ सकते हैं। बॉलीवुड में चर्चा है कि दक्षिण भारतीय सुपरस्टार विजय की फिल्म थालापैथी 63 में शाहरुख खान खलनायक का किरदार निभाते नजर आ सकते हैं। यह रोल उनके अन्य कैमियो की तरह का नहीं होगा और वह फिल्म में मुख्य विलेन का रोल प्ले करते नजर आएंगे। उनका रोल फिल्म में 15 मिनट से ज्यादा का होगा जिसमें वे विजय से भिड़ते नजर आएंगे।
कहा जा रहा है कि फिल्म मेकर्स को इस रोल के लिए बॉलीवुड से किसी लीडिंग एक्टर की तलाश थी। बाद में इस रोल के लिए शाहरुख को अप्रोच किया गया और उन्होंने फिल्म में काम करने की हामी भर दी। उनका शूट करीब 4-5 दिनों का होगा। अभी इस बारे में विचार चल रहा है कि सीन की शूटिंग चेन्नई या मुंबई में होगी, हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि होनी बाकी है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website